उत्तराखंड के उभरते युवा गायक विकेश उनियाल एक बार फिर गढ़वाली गीत में रैप के साथ बांद सपू (सपना) गीत लेकर आये हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस विडियो की काफी प्रसंसा हो रही है, गीत को देख लोग उन्हें गढ़वाल का बादशाह और हन्नी सिंह कह रहे हैं।
उत्तराखंड संगीत दुनिया में लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। हर बार आपको कुछ नया देखने को मिलता है हर युवा अपने अंदाज में कुछ अलग कर रहा है। विकेश उनियाल भी उन्हें में से एक हैं उन्होंने गढ़वाली गीतों में पंजाबी गीत की तरह रैप का तड़का लगाने का सफल प्रयास किया है लोगों को उनका ये अंदाज ख़ासा पसंद आ रहा है।
उनकी आवाज का जादू तो आप पहले ही देख चुके हैं। उत्तराखंड को विकेश उनियाल अपनी बेहतरीन आवाज से कई बार अपनी तरफ खींच चुके हैं। उनके रैप गाने का अंदाज प्रसंशकों को खासा पसंद आता है, उनके नए वीडियो में भी फिर रैप का इस्तेमाल हुआ है म्यूजिक कमाल का है जो कि अशीम मंगोली का है, गीत के लिरिक्स मोहन बिष्ट ने लिखे हैं इसके साथ इस्तेमाल रैप लीरिक्स जेएस रावत के हैं, सब कुछ मिला के डीजे पर डांस करने के लिए यह परफेक्ट गीत है।
‘बांद सपू’ गीत में रुचिका खंतवाल डांस कर रही हैं, उनका डांस अंदाज भी आपको दीवाना बना सकता है। इस गीत में छोटे के एक्ट में उत्तराखंड की मशहूर कलाकारा गीता उनियाल के बेटे रुद्रांश उनियाल भी नजर आ रहे हैं।
गढ़वाली गीत में फिर रैप गाकर हिट हो गया ये युवा गायक, देखिये उनका नया गीत ‘ढोल वाला औजी’
टिहरी के ख़ास पट्टी के गांव रतोली के रहने वाले विकेश उनियाल के इस गीत का इन्तजार बहुत लोगों को था। अब वो आपको सामने है बता दें कि विकेश ‘नंदिनी’ और ‘ढोल वाला औजि’ गीत में रैप का सफल प्रयोग कर चुके हैं। अब उनका नया वीडियो भी कमाल कर रहा है आप भी वीडियो देख लीजिये- गीत में साफ़ तौर से लिखा गया है कि इस गीत का किसी स्थान व्यक्ति से कोई सम्बन्ध नहीं है सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है–
https://youtu.be/rEyDUls9zgc ')}