मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लाक के दानापानी में चीरधार टोटाम के पास बस ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 13 लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है जबकि 12 लोग घायल हैं बस में कुल 25 लोग सवार बताये जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों एवं दाना पानी स्टाफ़ की मदद से घायलों को निकालने में मदद की गयी। और घायलों को उपचार के लिए रामनगर की ओर रवाना किया गया है। हादसा स्थल पर रेस्क्यू का कार्य चल रहा है। मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है ।
बस सुबह पांच बजे रामनगर (नैनीताल) के लिए रवाना हुई थी। दुर्घटना सुबह तकरीबन पौने नौ बजे हुई। बस में 25 से ज्यादा लोग सवार थे।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा में भतरोज खान रामनगर मोटर मार्ग पर कालीधार-मुहाना के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
सल्ट, भिकियासैंण, भतरौजखान से डॉक्टरों की टीम भी मौके की ओर रवाना कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना के लिए अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश भी दिये है।
')}