Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने ईएफसी में विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन दिया
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने ईएफसी में विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन दिया
Uttarakhand News

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने ईएफसी में विभिन्न प्रस्तावों को अनुमोदन दिया

March 25, 2025 12:30 pm
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

शासन द्वारा अनुमोदित सभी निर्माण कार्यों के धरातल पर समयबद्धता, उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं प्रभावी क्रियान्वयन की सख्त हिदायत देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राजकीय भवनों के निर्माण में उत्तराखण्ड की पारम्परिक वास्तुशैली व ग्रीन बिल्डिंग मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्याे की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। सीएस ने सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही एवं कोताही के लिए कोई स्थान नहीं है।

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक के दौरान 19989.32 लाख रू0 लागत के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में उपकरणों की आपूर्ति एवं स्थापना के प्रस्ताव को अनुमोदन दिया।

इसके साथ ही सीएस श्रीमती रतूड़ी ने आज की ईएफसी में 29893 लाख रूपये के जनपद नैनीताल में स्थित बलियानाला के उपचारात्मक कार्यों के पुनरीक्षित आगणन, 1956.85 लाख रू0 के जनपद उत्तरकाशी के नौगांव में श्री यमुनोत्री धाम मंदिर एवं जानकीचट्टी में श्री राम मंदिर से अखोरी पुल तक यमुना नदी के दोनों तरफ बाढ़ सुरक्षा कार्यों, 2031.56 लाख रू0 के जनपद चमोली भराड़ीसैंण में अवस्थापना निर्माण सम्बन्धित कार्यों के तहत महिला हॉस्टल एवं मीडिया कर्मियों हेतु भवन निर्माण कार्य, 2328.29 लाख रू0 के राजकीय पॉलीटेक्निक, गरूड़, 1268.70 लाख रू0 के राजकीय पॉलीटेक्निक सतपुली में अनावासीय भवन निर्माण कार्य, 2416.88 लाख रू0 वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर देहरादून में एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण, 5564.89 लाख रू0 के जनपद देहरादून के धर्मपुर में आर0ओ0बी0 निर्माण के पुनरीक्षित आगणन, 1256.47 लाख रू0 के एसएएससीआई कार्यक्रम के तहत देहरादून के पटेलनगर (पूर्वी) वितरण प्रणाली योजना, 2169.96 लाख रू0 के जनपद देहरादून की इन्दिरानगर सीमाद्वार वितरण प्रणाली पेयजल योजना का संशोधित प्राक्कलन, 1458.76 लाख रू0 एसएएससीआई कार्यक्रम के तहत जनपद देहरादून की संस्कृति लोक कालोनी पेयजल योजना, 2037.29 लाख रू0 जनपद देहरादून की पित्थूवाला शाखा के तहत कमला पैलेस एवं जीएमएस रोड क्षेत्र में नलकूप निर्माण, राईजिंग मेन, वितरण प्रणाली एवं तत्सम्बन्धी निर्माण कार्यों के प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया।

बैठक में सचिव डा0 रंजीत कुमार सिन्हा, श्री पंकज कुमार पांडेय, श्री शैलेश बगौली, डा0 आर राजेश कुमार, श्री विनोद कुमार सुमन सहित वित्त, पेयजल, शिक्षा, सिंचाई, नियोजन आदि विभागों के अपर सचिव मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री ने सरकारी अधिसूचनाओं में विक्रम संवत एवं हिन्दू माह के उल्लेख के निर्देश दिए
Next Article पीएम के आह्वान को धरातल पर उतारने के लिए सरकार ने कसी कमर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate