Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: देहरादून: अतिक्रमण हटाने के बाद शुरू होगा शहर को सुन्दर बनाने का काम, बनेंगे बस स्टॉप और पार्किंग स्थल
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > देहरादून: अतिक्रमण हटाने के बाद शुरू होगा शहर को सुन्दर बनाने का काम, बनेंगे बस स्टॉप और पार्किंग स्थल
Uttarakhand Newsदेहरादून

देहरादून: अतिक्रमण हटाने के बाद शुरू होगा शहर को सुन्दर बनाने का काम, बनेंगे बस स्टॉप और पार्किंग स्थल

June 5, 2020 3:36 pm
Share
4 Min Read
dehradun
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है, गुरुवार को इसके अन्तर्गत 64 अतिक्रमणों के चिन्हीकरण का कार्य सम्पादित किया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 3321 अवैध अतिक्रमणों का ध्वस्तीकरण, 6930 अतिक्रमणों का चिन्हीकरण व 108 भवनों के सीलिंग का कार्य सम्पादित किया जा चुका है।

Contents
  • अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक-
  • अतिक्रमण हटने के बाद शहर की सड़कों का सौन्दर्यीकरण-
  • अतिक्रमण स्वयं ना हटाने पर नोटिस होगा जारी-
  • पॉलीथीन के थोक विक्रेताओं का होगा चालान-

अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने उच्चाधिकारियों के साथ की बैठक-

गुरूवार को महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सर्वे चैक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स व पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। ओमप्रकाश ने कहा कि पुलिस एवं लो.नि.वि के जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिन अतिक्रमण करने वाले कुल 33 लोगों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करायी थी, ऐसे अधिकारियों कर्मचारियों को वे स्वयं प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

अतिक्रमण हटने के बाद शहर की सड़कों का सौन्दर्यीकरण-

ओमप्रकाश ने कहा कि अतिक्रमण हटने के बाद शहर की सड़कों का सौन्दर्यीकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि सड़कों के सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ प्राईवेट पार्किंग, वेन्डिंग जोन व बस स्टॉप का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से ऐसी सड़कों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है जहां पर यातायात का दबाव अधिक है, ताकि उन सड़कों का पुनर्निर्माण प्राथमिकता पर किया जाए।

सड़कों का सौन्दर्यीकरण चरणबद्ध रूप से सम्पादित किया जायेगा। श्री ओमप्रकाश ने कहा कि सड़कों के पुनर्निर्माण व सौन्दर्यीकरण के प्रथम चरण में सड़कों के किनारे लगे हुए बिजली के पोल व बिजली की लाईन की शिफ्टिंग का कार्य किया जायेगा। दूसरे चरण में सड़कों के किनारे नाली व डक्ट निर्माण का कार्य किया जायेगा। जबकि तीसरे चरण में सड़क के डामरीकरण व सौन्दर्यीकरण का कार्य सम्पादित किया जायेगा।

अतिक्रमण स्वयं ना हटाने पर नोटिस होगा जारी-

श्री ओमप्रकाश ने नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है कि जिन लोगों द्वारा अपने अतिक्रमणों को स्वयं हटाने के बाद मलबे का उठान नही किया गया है ऐसे लोगों को मलबे को जल्द से जल्द उठाने के लिये नोटिस जारी किये जाए। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी लोगों द्वारा मलबा नही उठाया जाता है, तो टास्क फोर्स द्वारा मलबा हटाया जाए और मलबा उठाने के व्यय की वसूली सम्बंधित भवन स्वामी से की जाए।

श्री ओमप्रकाश ने पुलिस विभाग के अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की कि सड़कों के पुनर्निर्माण से पहले अपने विभाग से संबंधित कार्यों जिसमें ट्रैफिक लाईट, गाड़ियों की पार्किंग, पुलिस बेरीयर का स्थान बनाने आदि का ब्योरा टास्क फोर्स की री-कन्सट्रक्शन कमेटी को उपलब्ध करा दें। जिससे कि कमेटी द्वारा अग्रीम कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

पॉलीथीन के थोक विक्रेताओं का होगा चालान-

श्री ओमप्रकाश ने जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को सख्त निर्देश दिये है कि जिन थोक विक्रताओं के पास पॉलीथीन प्राप्त होती है, ऐसे थोक विक्रताओं के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज की जाए। एडीजी अशोक कुमार ने अपर मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि अतिक्रमण हटाने व सड़कों के सौन्दर्यीकरण के दौरान पुलिस विभाग द्वारा हर स्तर पर टास्क फोर्स को सहयोग प्रदान किया जायेगा।

देहरादून: जारी है ध्वस्तीकरण, चिन्हांकन व सीलिंग का कार्य, बंजारावाला में चला अभियान

बैठक में सचिव शहरी विकास आर.के.सुधांशु, जिलाधिकारी एस.ए.मुरूगेशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, निदेशक यातायात केवल खुराना, उपाध्यक्ष एमडीडीए आशीष श्रीवास्तव, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, सचिव एम.डी.डी.ए. पी.सी.दुमका, अनु सचिव दिनेश कुमार पुनेठा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। ')}

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article atal-bihari-vajpayee उत्तराखंड से विशेष लगाव था पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी को, मसूरी की शांत वादियों में करते थे आत्ममंथन
Next Article upadyhyay कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड के लोगों को वनवासी घोषित करने की मांग
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate