उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आंतक नए चरम पर है। यहां हर बार मासूम बच्चे गुलदार का शिकार बन रहे हैं। आये दिन लोगों पर हमले की खबरें आती रहती हैं। आज भी गुलदार के हमले की दो खबरें आई हैं। पहली खबर अल्मोड़ा जिले से आ रही है जो कि बेहद दुखद खबर है। जानकारी के अनुसार, जिले के भिकियासैंण के बाड़ीकोट गांव में घर के पास खेल रही 7 साल की बच्ची को गुलदार उठा ले गया।
बताया जा रहा है कि गांव में सात वर्षीय दिव्या पुत्री गिरीश सिंह शाम के समय करीब छह बजे घर के आस-पास खेत में बच्चों के साथ खेल रही थी तभी गुलदार ने बच्ची पर हमला बोल दिया और उठाकर झाड़ियों में ले गया। खोजबीन के बाद बच्ची का शव घर से थोड़ी दूर झाड़ी से बरामद किया गया, घटना के बाद परिवारजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
ग्रामीण लगातार प्रशासन से गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। दिव्या कक्षा दो की छात्रा थी, गुलदार ने जब उसपर हमला किया तो उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चों के शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए, और उसकी खोजबीन शुरू की करीब दो घंटे बाद बच्ची का शव बरामद हुआ।
दूसरी खबर रामनगर के ढिकुली की है यहां गुलदार ने एक युवक पर हमला कर दिया। घायल युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है। वही, मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है। ये घटना आज सुबह सात बजे के आसपास की है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर गुलदार के भागने की वीडियो भी वायरल हो रही है।