Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उत्तराखंड की नई खेल नीति, किसे मिलेगा दो करोड़ का इनाम? जानिए पूरी खबर
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > उत्तराखंड की नई खेल नीति, किसे मिलेगा दो करोड़ का इनाम? जानिए पूरी खबर
Uttarakhand News

उत्तराखंड की नई खेल नीति, किसे मिलेगा दो करोड़ का इनाम? जानिए पूरी खबर

October 16, 2020 10:52 am
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

उत्तराखंड :  बुधवार को कैबिनेट बैठक में त्रिवेंद्र सरकार ने उत्तराखंड की नई खेल नीति को मंजूरी दी है। इसमें खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए कई फैसले लिए गए। इसमें आरक्षण, नियुक्ति, प्रमोशन और नकद राशि के साथ ही कई अन्य तरह से भी प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया गया है। खेल नीति में खेलों के अवस्थापना विकास पर भी फोकस किया गया है।

राज्य में खेलों को खेल नीति के तहत तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी में ओलंपिक, एशियन खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स में खेली जाने वाले सभी खेल या भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त खेल शामिल हैं। दूसरी श्रेणी में खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त खेल आएंगे। तीसरी श्रेणी में परंपरागत खेल हैं। इसमें गेम्स को भी तीन समूह में रखा गया, इसमें में स्वर्ण जीतने वाले को समूह ‘क’, जबकि ओलंपिक में रजत, कांस्य विजेता, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ में स्वर्ण विजेता को समूह ‘ख’, ओलंपिक में प्रतिभाग, एशियन, कॉमनवेल्थ में रजत, कांस्य विजेता को समूह ‘ग’ में नियुक्ति मिलेगी। राष्ट्र स्तर पर पदक जीतने वालों को प्रवर्तन सबंधित विभागों में समूह ‘ग’ में नियुक्ति दी जाएगी

छह खिलाड़ियों को मिलेगा स्टेट अवॉर्ड, दो कोच को भी मिलेंगे अवॉर्ड
राज्य में हर साल छह खिलाड़ियों को उत्तराखंड राज्य खेल पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें तीन व्यक्तिगत स्पर्धा, दो टीम स्पर्धा और एक दिव्यांग खिलाड़ी होंगे। इसमें एक लाख रुपये नगद, प्रशस्ति पत्र व एक प्रतिमा दी जाएगी। इतना ही नहीं उत्तराखंड में हर साल दो खेल कोच को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अंतर्गत तीन लाख रुपये नकद व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

रेफरी, निर्णायक और खेल प्रशासक को पुरस्कार–
राज्य के रेफरी, निर्णायक और खेल प्रशासकों को उनके खेलों में योगदान के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें 51 हजार रुपये नगद, प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। हर साल एक निर्णायक को यह पुरस्कार मिलेगा।

अन्य बिंदु –
राज्यस्तरीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों एवं राष्ट्रीय खेल, चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए महाविद्यालय, व्यावसायिक पाठ्यक्रम और विश्वविद्यालयों में पांच प्रतिशत कोटा तय किया गया है। जबकि राज्य सरकार की सेवाओं में कुशल खिलाड़ियों को चार प्रतिशत क्षैतिज खेल कोटा दिया जाएगा।

उदीयमान खिलाड़ियों को खेल में आगे लाने और मनोबल के विकास हेतु 8 से 14 साल के बालक-बालिकाओं को ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति’ उपलब्ध कराई जाएगी।

राज्याधीन सेवारत खिलाड़ियों को उनके खेलों में प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न सुविधायें उपलब्ध कराई जाएंगी।

पुरस्कार राशि– खेलों में मिलने वाले पुरस्कारों की राशि आप नीचे आसानी से समझ सकते हैं-

खेलस्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक प्रतिभाग
ओलंपिक खेल2 करोड़1.50 करोड़1 करोड़10 लाख
विश्व कप30 लाख20 लाख15 लाख2 लाख
एशियन खेल30 लाख20 लाख15 लाख1 लाख
राष्ट्रमंडल खेल20 लाख15 लाख10 लाख75 हजार
एशियन चैंपियनशिप12 लाख8 लाख6 लाख–
कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप6 लाख4 लाख3 लाख–
यूथ ओलंपिक6 लाख4 लाख3 लाख–
सैफ खेल6 लाख4 लाख3 लाख–
राष्ट्रीय खेल6 लाख4 लाख3 लाख–
यूथ राष्ट्रमंडल4 लाख3 लाख2 लाख–
यूथ एशियन4 लाख3 लाख2 लाख–
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश
Next Article trivendra singh rawat कोरोना जाॅच परिणाम के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री ने कहा जन जागरूकता अभियान में तेजी लाने की जरूरत
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate