उत्तराखंड में शनिवार को 413 नए संक्रमण के मामलों की पुष्टि के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 62328 हो गई है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में 152 मरीज स्वस्थ हुए जिसके बाद राज्य में 56923 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में शनिवार को 12 मरीजों ने जान गंवाई, इसके बाद राज्य में कुल मृतकों की संख्या 1023 हो गई जबकि अब तक 499 मरीजों को राज्य से बाहर माइग्रेट किया गया है। राज्य का रिकवरी रेट 91.33% है। सैंपल्स पॉजिटिविटी दर 6.09% है।
देखिये जिलेवार एक्टिव मरीजों का आंकड़ा-
