Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज…
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > उत्तरकाशी > सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज…
Uttarakhand Newsउत्तरकाशीचमोलीटिहरी

सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज…

January 2, 2025 5:49 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून: सरनौल से सरुताल 22 किमी ट्रैकिंग मार्ग की मरम्मत, रेन शेल्टर और केम्पिंग शेड निर्माण के लिए शासन ने 74.20 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस वित्तीय वर्ष मे 40 लाख की धनराशि रिलीज भी कर दी गयी है। सचिव पर्यटन ने निदेशक पर्यटन को प्रेषित पत्र मे 31 मार्च तक कार्य को पूर्ण कर धनराशि उपयोग मे लाने को कहा है।

यमुनोत्री क्षेत्र स्थित विकास खंड नौ गाँव को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप पर्यटक सर्किट के रूप मे विकसित किया जाना है। इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्ताव, परीक्षण और सभी औपचारिकताएं पूरी कर धन स्वीकृत किया गया।

पर्यटन सर्किट की स्वीकृति और धन रिलीज के लिए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का क्षेत्रवासियों की ओर से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से सुतुडी सरूताल ट्रैक को भारत के मानचित्र पर स्थान पाने मे सफल होगा। चौहान ने कहा कि सुतुड़ी- सरूताल बुग्याल प्रकृति का आइना है। यहां प्रकृति के अद्भुत नैसर्गिक सुंदरता बिखरी है। बुग्याल में ब्रह्मकमल,लेशर सहित अनेक पुष्प व गगनचुंबी बर्फीली चोटियां मन को मोह लेते हैं। यही वजह है कि यहां बुग्याल प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि सरनौल गांव से लगभग आठ किमी की दूरी पर सुतुडी है जो इस यात्रा का पहला पड़ाव है। यहां फाचुकांडी की तलहटी सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य विराजमान हैं । सुतुडी से सरूताल ट्रैक 17-18 किलोमीटर दूर है।
इन दिनों सरूताल ताल के चारों तरफ अनेक प्रजाति के पुष्प खिले रहते हैं। जो पर्यटकों को आकर्षित करती है।
चौहान ने बताया कि सरनौल सुतुडी सरुताल पर्यटन विकास समिति की 17 अगस्त 2024 की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सरनौल सुतुडी सरूताल बुग्याल को दो सितम्बर से 30 नवम्बर तक “ट्रैक ऑफ़ द ईयर” घोषित किया था।
उन्होंने बताया कि यहां ट्रैक उत्तराखंड के मान चित्र पर दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार इसे भारत के मान चित्र पर दर्शाने के प्रयास में हैं ‌।
श्री चौहान ने कहा कि सुतुडी- सरूताल ” ट्रैक ऑफ़ द ईयर ” घोषित होने से आने वाले समय में यहां देश -विदेश सैलानी सैलानी घुमने आयेंगे इससे इस क्षेत्र का ही नहीं बल्कि नौगांव ,बड़कोट, ठकराल पट्टी के होटल, होम स्टे मालिकों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब इस ट्रैक पर पर्यटक आयेंगे तो स्थानीय लोगों के होम स्टे, होटल-दाबे, घोड़े -खच्चर,वाहन स्वामियों,स्थानीय उत्पादन, दूध- घी, भेड़ बकरियों ऊन से बने अनेक वस्त्र उचित मूल्य पर बिक्री होंगे जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वारा खोलेंगे।
उल्लेखनीय है कि 10 सितम्बर को सरनौल सुतुडी सरूताल विकास समिति के नेतृत्व में थान गांव से जमदग्नि ऋषि मुनि महाराज, सरनौल से रेणुका देवी की डोलियों के सानिध्य में चार सौ से अधिक लोगों ने इस यात्रा में शामिल हुए हैं।

गौरतलब है कि श्री चौहान ने वर्ष जनवरी 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक से सरूताल को पर्यटक स्थल घोषित करने की घोषणा करवाई थी। वहीं जून 2023 में उत्तरकाशी भ्रमण आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की मांग पर सरूताल को पर्यटन स्थल घोषित करने की घोषणा की थी। चौहान की मेहनत रंग लाई और सरनौल सुतुडी सरूताल बुग्याल समिति की मांग पर सरकार ने सुतुडी सरूताल बुग्याल को सुदृढ़ीकरण एवं रास्ते के निर्माण के लिए 74.20 लाख रुपये की वितीय स्वीकृति कर दिया है । अब यह क्षेत्र पर्यटन की संभावनाओं के युक्त होगा तो साल भर पर्यटकों से गुलजार भी रहेगा और निश्चित रूप से क्षेत्र के लोगों के लिए अर्थिकी का जरिया भी बनेगा।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article देहरादून में आयोजित खेल महाकुंभ में बागेश्वर ने जीते तीन स्वर्ण
Next Article भाजपा का प्रचार अभियान कल से, बूथ स्तर पर होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate