बीरोंखाल के तिमलीखाल क्षेत्र से हरिद्वार जा रही टाटा सूमो कुल्हाड बैंड के पास खाई में जा गिरी। दुर्घटना में 09 लोग घायल हो गए। सभी घायल खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सतपुली चिकित्सालय भेजा गया है और रेस्क्यू आपरेशन अभी भी जारी है।
जानकारी के अनुसार, गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास वाहन संख्या यूके 15 टीए 0713 सूमो गोल्ड अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी लगना बताया जा रहा है। दरअसल, गण कशाणी तिमली पौड़ी गढ़वाल निवासी श्रद्धालु नहाने हरिद्वार जा रहे थे तभी रस्ते में दुर्घटना हो गई।
घायलों में कीर्ति रावत पुत्री महिपाल सिंह, संजय कुमार उम्र 20, कुलवन्ती देवी उम्र 65, सूरज गुसाईं उम्र 28, सूरज पाल उम्र 46, रशिमी उम्र 24, भगवती देवी उम्र 43, अनिता उम्र 40 और सरोजनी देवी उम्र 50 शामिल हैं।