Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मुख्यमंत्री आवास में बड़ी संख्या में प्रदेश की महिलाओं ने बांधी मुख्यमंत्री को राखी
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > मुख्यमंत्री आवास में बड़ी संख्या में प्रदेश की महिलाओं ने बांधी मुख्यमंत्री को राखी
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री आवास में बड़ी संख्या में प्रदेश की महिलाओं ने बांधी मुख्यमंत्री को राखी

August 10, 2022 8:49 pm
Share
6 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबन्धन की बधाई दी है। रक्षाबन्धन की पूर्व संध्या पर बुधवार को मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्य सेवक सदन सभागार में बड़ी संख्या में प्रदेश की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी तथा तथा उनके दीर्घ जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राखी का पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। त्योहार आपसी भाईचारे के साथ ही जीवन में उमंग और उत्साह का संचार करते है। त्योहार हमारी पहचान होते हैं। प्राचीन संस्कृति को बनाए रखने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में हमारी मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है। प्रदेश में एक ही दल की दूसरी बार सरकार न बनने के मिथक को तोड़ने में भी हमारी माताओं एवं बहिनों का बड़ा योगदान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा हो तथा उनके जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आये इसके लिये हम निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिये मातृशक्ति की प्रतिक जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है।

राज्य में गरीब महिलाओं को साल में तीन गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था के साथ वृद्ध पति एवं पत्नी दोनो को वृद्धावस्था पैंशन 1000 से बढ़ाकर 1500 रूपये प्रतिमाह की गई है। पर्यावरण मित्रों का मानदेय 500 किया गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को नशामुक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का हमारा प्रयास है। इसके लिये एन्टी नारकोटिक्स सेल का गठन तथा विजलेंस के ढ़ांचे का पुनर्गठन कर शिकायत के लिये 1064 न0 जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये सरलीकरण समाधान तथा निस्तारण के मंत्र तथा विकल्प रहित संकल्प के ध्येय के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2025 मे रजतजयंती वर्ष में उत्तराखण्ड देश के अग्रणी एवं आदर्श राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाये इसके लिये सभी विभागों एवं संस्थानों द्वारा निर्धारित कार्ययोजना के दृष्टिगत प्रयास किये जा रहे हैं, इसके लिये रोड मेप भी तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम अमृत महोत्सव मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद वीर जवानों को समर्पित अमृत महोत्सव, नए भारत, आत्मनिर्भर भारत का भी संकल्प है। देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है।

उन्होंने कहा क हमारी युवापीढ़ी को देश की आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले ज्ञात एवं अज्ञात सैनानियों के साहस एवं वीरता से परिचित हो इसके प्रयास किये गये है। 15 अगस्त के बाद हम आजादी के अमृत काल में प्रवेश करेंगे। आजादी के 100 वर्ष होने पर हमारे युवाओं के सबल कन्धों पर देश को दिशा देने का दायित्व होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान का सम्मान हो, गरीब का कल्याण हों, युवा को अवसर हो, महिलाओं का उत्थान हो, तकनीक में नवाचार हो, विश्व पटल पर भारत की मजबूत पहचान हो, इतिहास की समस्याओं का स्थायी समाधान हो, ये सब माननीय प्रधानमंत्री जी की दृढ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव किसी से छुपा नहीं है।

पिछले आठ वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। श्री केदारपुरी का पुनर्निर्माण आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन, नेतृत्व एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर भी काम हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। टनकपुर-बागेश्वर रेललाईन और डोइवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री रेललाइन के सर्वे की भारत सरकार द्वारा सहमति दी गई है। केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के साथ ही टनकपुर-पिथौरागढ़ की सड़क कनेक्टीवीटी में सुधार के लिए चारधाम ऑलवेदर सड़क परियोजना पर काफी कुछ काम किया जा चुका है।

दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड बनने से दिल्ली से देहरादून केवल 2 घंटे में जा सकेंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। ऊधमसिंहनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट विकसित किया जा रहा है। भारत सरकार के रीजनल कनेक्टीवीटी योजना के अंतर्गत 13 स्थानों पर हैलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह माहरा, श्रीमती रेनू बिष्ट, पूर्व सांसद साध्वी प्राची, पूर्व विधायक सुरेश राठौड, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्, सरिता गौड़, कंचन ठाकुर, पूनम शर्मा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के साथ ही संस्कृति एवं कला क्षेत्र से जुड़ी महिलाये आदि उपस्थित थे।

लोक सेवा आयोग से चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र
अपना सबकुछ दांव पर लगाकर राज्य आंदोलन में कूद गए थे दिवाकर भट्ट, उत्तराखंड ने खोया एक और आंदोलनकारी नेता
मुख्यमंत्री ने प्रगति मैदान नई दिल्ली में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयोजित उत्तराखंड दिवस में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने अजमेर में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला – तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया
प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं कारगर प्रयास- मुख्यमंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितूण मेले में किया प्रतिभाग
Next Article सड़क पर अतिक्रमण कर खुले में शराब पी रहे बॉबी कटारिया पर हो सकती है बड़ी कार्यवाही
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

चार श्रम संहिताओं को लागू किया जाना एक महत्वपूर्ण फैसला, दूरगामी सार्थक परिणाम निकलेंगेः सीएम धामी
Uttarakhand News देहरादून
November 22, 2025
AI कितना भी उन्नत हो जाए, किताबों का कोई विकल्प नहीं: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Uttarakhand News
November 22, 2025
मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक आयोजित की गई
Uttarakhand News
November 21, 2025
मुख्यमंत्री धामी पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए
Uttarakhand News
November 21, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत-उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

November 21, 2025
Uttarakhand News

मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून, ने नवजात शिशुओं की सेहत और सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता

November 21, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 170.13 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

November 19, 2025
Uttarakhand News

केंद्र ने उत्तराखंड को खनन के क्षेत्रों में सुधार कार्यो पर फिर दिया ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि ,खनन सुधार में राज्य नंबर-1 पर

November 19, 2025
Uttarakhand News

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भागीरथी इको सेंसेटिव जोन निगरानी समिति की बैठक आयोजित

November 19, 2025
Uttarakhand News

जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण, स्वास्थ्य सेवाओं में होगा क्रांतिकारी सुधार

November 18, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate