Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: देहरादून में राष्ट्रपति आशियाना परिसर में विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क बनेगा
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून में राष्ट्रपति आशियाना परिसर में विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क बनेगा
Uttarakhand News

देहरादून में राष्ट्रपति आशियाना परिसर में विश्व स्तरीय सार्वजनिक पार्क बनेगा

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 20 जून 2025 को राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर की 132 एकड़ भूमि में अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरूवार को राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी साझा की गई। इस पार्क की डी.पी.आर. तैयार की जा रही है। पार्क का पूर्ण विकास होने के बाद माननीय राष्ट्रपति द्वारा 2026 में यह पार्क उत्तराखंड की जनता को समर्पित किया जाएगा।

अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि उत्तराखण्ड की जनता के लिए खोला जाने वाला यह पार्क एक ऐतिहासिक परियोजना के रूप में काम करेगा, जिसमें विश्व स्तरीय सुविधाएँ, नवीन डिज़ाइन, टिकाऊ विशेषताएँ होंगी और यह हरियाली, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा। यह पहल उत्तराखंड के लोगों के साथ नागरिकों के जुड़ाव को बढ़ाने के माननीय राष्ट्रपति के दृष्टिकोण के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि ये पहल भागीदारीपूर्ण शासन और समुदाय-संचालित विकास के प्रति माननीय राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव डा.राकेश गुप्ता ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की कि पार्क की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ सड़क, बिजली, पानी, यातायात, पार्किंग, संचार, सुरक्षा, शान्ति व्यवस्था आदि से संबंधित व्यवस्थायें समय पर पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों से पार्क के विकास तथा इसे और अधिक जनोपयोगी बनाये जाने के लिये अपने सुझाव भी देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों द्वारा दिये गये सुझावों को तैयार की जाने वाली डी.पी.आर. में सम्मिलित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने बताया कि देहरादून के हृदय स्थल, राजपुर रोड पर स्थित इस विशाल हरित क्षेत्र में अनेक आकर्षण युक्त सुविधाएं शामिल होंगी, जिसमें बहु-गतिविधि क्षेत्र, साइकिलिंग ट्रैक, विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं, बच्चों के खेल क्षेत्र, पिकनिक लॉन, पैदल और जॉगिंग ट्रैक, वन प्रकृति पथ, जल सुविधाओं के साथ और कई अन्य आकर्षण भी यहां देखने को मिलेंगे।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि पार्क का विकास वास्तव में देहरादून के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप हो इसके लिये जनता को पार्क के विकास में शामिल किए जाने वाले आकर्षणों और सुविधाओं पर अपने इनपुट साझा करने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। इसमें सभी प्रबुद्धजनों के भी सुझाव आमंत्रित किये जा रहे हैं। आधिकारिक राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर एक सार्वजनिक फीडबैक फॉर्म नागरिकों को सुझाव और विचार प्रदान करने की अनुमति देगा जो अंतिम डिजाइन को आकार देने में सहायक होंगे। फॉर्म को इस लिंक https://rb.nic.in/ashiana पर 6 अप्रैल तक भरना है। इसके अतिरिक्त, क्यूआर कोड को स्कैन करके भी पेज तक पहुंचा जा सकेगा।

बैठक में अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता द्वारा देहरादून में 21 एकड़ के राष्ट्रपति भवन राष्ट्रपति आशियाना की प्रगति की भी समीक्षा की, जिसे इस साल 20 जून, 2025 को माननीय राष्ट्रपति द्वारा जनता के लिए खोला जाएगा। भवन के अलावा, परिसर में आगंतुक सुविधा केंद्र, घुड़सवारी, एम्फीथिएटर, कला प्रदर्शन, कैफेटेरिया, स्मारिका स्टोर अन्य काफी कुछ जनता को देखने को मिलेगा। उन्होंने राष्ट्रपति अशियाना में किये जाने वाले कार्यों को समय से पूर्ण करने के भी निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये।

बैठक में श्रीमती स्वाति शाही, निदेशक राष्ट्रपति सचिवालय, पीआरओ राष्ट्रपति सचिवालय श्री कुमार समरेश, सचिव राज्यपाल श्री रविनाथ रमन, जिलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, अपर सचिव श्री अभिषेक रूहेला, सुश्री रीना जोशी, श्री विनीत कुमार, सुश्री अपूर्णा पाण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री अजय सिंह के साथ वन लोक निर्माण, पेयजल, परिवहन, विद्युत आदि विभागों के साथ केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article प्रधानमंत्री के प्रयास से उत्तराखंड में बाइक रैली और ट्रैकिंग को मिलेगा बढ़ावा
Next Article मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर महिला उद्यमिता समिट 2025 में प्रतिभाग किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate