यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। छात्र की मौत की वजह रूस की गोलाबारी को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, खारकीव में हुई शेलिंग की रेंज में आने पर इस भारतीय छात्र की मौत हुई है। खारकीव में अपनी जान गवाने वाले छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है। 21 साल के नवीन कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाले थे। उन्होंने 2 दिन पहले अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी। नवीन, खारकीव के एक बंकर में छिपे थे। जरूरी सामान खत्म होने पर वो बाहर निकले थे। इसी दौरान हुई गोलाबारी की जद में आने से उनकी मौत हो गई।
इस घटनाक्रम के बाद भारत ने रूस और यूक्रेन के राजदूतों को तलब किया है। इसी के साथ भारत ने यूक्रेन में फंसे नागरिकों को जल्द से जल्द निकालने पर प्रतिबद्धता जताई है। इसी बीच कीव में फंसे भारतीयों के लिए भारतीय हुकूमत एडवाइजरी जारी है। एडवाइजरी में भारतीयों से अपील की गई है कि वह जल्द से जल्द कीव छोड़ दें। कहा गया है कि सारे भारतीय शहरी और छात्र कीव आज ही छोड़ दें। ये भी कहा गया है कि कीव छोड़ने के लिए जो भी साधन मिले, उसे फौरन पकड़कर वहां से निकल जाएं। जानकारी के मुताबिक, अब तक चार हज़ार से ज्यादा भारतीय शहर देश वापस आ चुके हैं, जबकि बाकियों को वहां सा निकलने का काम जारी है।