बीजेपी ने तमाम अटकलों के बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी को राज्यसभा भेजने वाले फैसले पर मुहर लगा दी है आज दोपहर 1 बजे वे अपना नामांकन भरेंगे। बीते साम अनिल बलूनी देहरादून पहुँच चुके हैं मुख्यमंत्री आवास पर नामांकन सम्बन्धी कागजों को तैयार किया जा रहा है।
आपको बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री ने खुद अनिल बलूनी के नाम की पुष्टि की थी। नामंकन में शामिल होने के लिए बीजेपी के लगभग सभी विधायक दून पहुंच चके हैं। आज लगभग 11 बजे अनिल बलूनी सहित सभी विधायक विधानसभा कूच करेंगे। जिसके बाद 1 बजे अनिल बलूनी अपना नामांकन फार्म भरेंगे।
आपको बता दें कि उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए 23 मार्च को चुनाव होने हैं। देश के 16 राज्यों में 58 राज्यसभा सीटों के लिए इस दिन चुनाव होना है, उत्तराखंड की एक सीट के लिए नामांकन आज किया जाएगा। अनिल बलूनी जी का निर्विरोध राज्यसभा जाना लगभग तय है। राज्यसभा में उत्तराखंड की कुल तीन सीटें हैं, जिसमे एक सीट जो महेंद्र सिंह माहरा जी की थी लेकिन अब वो खाली हो रही है इसलिए अब इस पद पर अनिल बलूनी विराजमान होंगे।
अनिल बलूनी पौड़ी जिले के कोटद्वार विधानसभा से आते हैं। बता दें, कि अनिल बलूनी का सियासी करियर कोई बहुत अच्छा नहीं रहा है। हालांकि वह शांत प्रवृत्ति के है। हर बात को वह बेहद सोच-समझकर और नाप -तौल को बोलने वालों में है। अपने शांत स्वभाव के कारण अनिल बलूनी काफी अलग समझे जाते है। ')}