Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उत्तरकाशी जिले में आयुष्मान भवः अभियान ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ आज से शुरू
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > उत्तरकाशी > उत्तरकाशी जिले में आयुष्मान भवः अभियान ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ आज से शुरू
Uttarakhand Newsउत्तरकाशी

उत्तरकाशी जिले में आयुष्मान भवः अभियान ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ आज से शुरू

September 13, 2023 5:44 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

जिले में आयुष्मान भवः अभियान के अन्तर्गत संचालित ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ आज से शुरू हो गया है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने जिला मुख्यालय स्थित चिकित्सा परिसर में आयोजित समारोह में द्वीप प्रज्जवलित कर सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ करने के साथ ही आयुष्मान भवः अभियान के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में स्थापित अत्याधुनिक उपकरणों का लोकार्पण करने के साथ ही अस्पताल के डेंगू वार्ड सहित अन्य वार्डों में जाकर मरीजों के उपचार का जायजा लिया।

आयुष्मान भवः अभियान कीे शुरूआत के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के संबोधन को सुनने के बाद जिला स्तर पर आयुष्मान भवः अभियान की विधिवत लांचिंग की गई।

इस मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्तित को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहॅूुचाने के लिए शुरू किए गए इस महत्वाकांक्षी और अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही अन्य विभागों और समाज के प्रत्येक वर्ग को सहयोग करना होगा। उन्होंने सेवा पखवाड़ा के दौरान अस्पताालों से लेकर गांव स्तर तक शिविर आयोजित कर आयुष्मान कार्ड एवं ‘आभा‘ आईडी बनाने सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करने का लक्ष्य सौ फीसदी पूरा करने की अपेक्षा की।

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. आर.सी.एस. पंवार ने बताया कि आयुष्मान भवः अभियान जनपद में दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान आयुष्मान आपके द्वार, आयुष्मान मेला एवं आयुष्मान सभाओं का आयोजन करने के साथ ही चिकित्सालयों में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, अंगदान-महादान के संबंध में वृह्द जागरूकता अभियान भी संचालित किए जाएंगे।

सेवा पखवाड़ा में जिला चिकित्सालय सहित जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, कॉमन सर्विस सेंटर्सं, हेल्थ एण्ड वेलनेस केन्द्रों एवं गांवों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। सभी सामुदायिक चिकित्सा स्वास्थ्य केन्द्रों एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस केन्द्रों में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन भी किया जायेगा जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क दवाओं एवं जांच के साथ ओ.पी.डी., गैर संचारी रोगों की जांच, टेली कंसल्टेशन, आयुष्मान कार्ड वितरण, ई.एन.टी., नेत्र रोग, आभा आई.डी. बनाना एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ के संबंध मंे जानकारी प्रदान की जायेगी। अभियान के अन्तर्गत रक्तदान करने वाले इच्छुक नागरिकों का ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण करवाया जायेगा एवं अंगदान महादान हेतु लोगों को प्रेरित किया जायेगा।

जिले में आयुष्मान भवः अभियान के शुभारंभ के अवसर पर जिला अधिकारी द्वारा आयुष्मान कार्ड धारकों को कार्ड वितरित किये गये।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में स्थापित एडवांस्ड माइक्रोस्कोप तथा मोतियांबिद के इलाज में काम आने वाले अत्याधुनिक लेजर मशीन का लोकार्पण भी किया। जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड सहित अन्य वार्डों में जाकर मरीजों का हाल-चाल जाना। जिलाधिकारी ने सीएमओ और प्रमुख अधीक्षक को डेंगू के मरीजों के उपचार की मुकम्मल व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर बताया गया कि जिला अस्पताल में डेंगू के दस मरीज भर्ती हुए थे जिनमें से चार लोग स्वास्थ्य हो गए हैं और बाकी मरीजों का उपचार संतोषजनक ढंग से चल रहा है।

इस दौरान प्रमुख अधीक्षक जिला अस्पताल डा. बी.एस.रावत, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कुलवीर सिंह राणा, डा. विनोद कुकरेती, आईसीआईसीआई फाउंडेशन के फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड उत्तराखड सुदीप जैन, आईसीआईसीआइ बैंक के आरएम अनिल सिंह रावत, प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रताप रावत, सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप बिष्ट, हरीश डंगवाल भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने इन्हें किया एसडीजी एचीवर अवार्ड से सम्मानित, की बड़ी घोषणा
Next Article धामी के जन्म दिन पर मंदिरों मे पूजा अर्चना और मैराथन दौड़ का होगा आयोजन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate