Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मानसूनी आपदाओं से निपटने के लिए बागेश्वर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार: जिलाधिकारी आशीष भटगांई
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > बागेश्वर > मानसूनी आपदाओं से निपटने के लिए बागेश्वर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार: जिलाधिकारी आशीष भटगांई
Uttarakhand Newsबागेश्वर

मानसूनी आपदाओं से निपटने के लिए बागेश्वर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार: जिलाधिकारी आशीष भटगांई

July 11, 2025 12:01 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

बागेश्वर जिले में आगामी मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि जिला प्रशासन किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए युद्धस्तर पर कार्यरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जनधन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 57 जेसीबी/पोकलैंड मशीनें 24×7 स्टैंडबाय पर रखी गई हैं। इन मशीनों को विशेष रूप से आपदा संभावित क्षेत्रों में,न विशेषकर कपकोट ब्लॉक, में तैनात किया गया है, जो भूस्खलन और अन्य आपदाओं के प्रति अधिक संवेदनशील है। लोक निर्माण विभाग, बागेश्वर के पास 8 मशीनें बागेश्वर मुख्यालय, डंगोली, और द्वारीकछीना, द्रोणोछीना जैसे क्षेत्रों में तैनात हैं, जबकि लोक निर्माण विभाग, कपकोट, के पास 9+2 मशीनें गाँव करुली, धर्मगढ़, विनायक कपकोट और मनार काण्डा क्षेत्र में तैनात हैं। पी.एम.जी.एस.वाई. बागेश्वर की 7 मशीनें बागेश्वर ब्लॉक-01, बागेश्वर ब्लॉक 2, काफ़लीगैर, गरुड़ और काण्डा आदि क्षेत्र में, और पी.एम.जी.एस.वाई. कपकोट के लिए 15+1 मशीनें खडलेख (02), कपकोट (03) और सरण आदि स्थानों पर तैनात की गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत 1 जेसीबी काण्डा क्षेत्र में तैनात है, जबकि ब्रिड़कल गरुड़ की 2 मशीनें बागेश्वर एवं कपकोट में, विपकाॅस कपकोट की 6 मशीनें कपकोट, बागेश्वर, श्यामा में, और बी.आर.ओ. की 2 जेसीबी और 2 व्हील लोडर तुरतुरिया और फलदा पुल, रामगंगा पुल आदि क्षेत्रों के पास उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण निर्माण विभाग की 2 मशीनें नामतीचेटाबगड़ और पोथिंग में तैनात हैं, जो मानसून के दौरान सड़कों को सुचारू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इसके अतिरिक्त, 12 जेसीबी मशीनें अधिग्रहित कर प्रयोग में लेने के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर तत्काल तैनात किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ भूस्खलन क्षेत्र स्थायी समस्या बन गए हैं, जहां लगातार मलबा गिर रहा है; प्रशासन इन सभी क्षेत्रों पर पैनी नज़र रख रहा है और जब भी संभव होगा, लोगों और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए इन क्षेत्रों का विशेष अभियान चलाकर युद्धस्तर पर राहत कार्य पूरा किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि तहसील स्तरीय प्रतिक्रिया टीमें (response teams) हाई अलर्ट पर हैं। सभी उप-जिलाधिकारी (SDMs) और विभिन्न इंजीनियरिंग सेवाओं के अधिशासी अभियंताओं को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और सड़कों को जल्द से जल्द सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़कों के लगातार बंद होने और फर्जी खबरों के बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की गलत सूचना फैलाने से आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही विश्वास करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

जिला प्रशासन बागेश्वर मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिकों से प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की गई है।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article प्रशासन का रौद्ररूप देख दोड़ने लगी वर्षों से दबी भूमि फर्जीवाड़े की फाईलें; पुलमा देवी के नाम चढाई भूमिधरी
Next Article उत्तराखंड में बिना पंजीकरण प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों पर लगेगी लगाम, स्वास्थ्य सचिव ने जारी किया सख्त आदेश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate