चमोली जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है जहां निजमुला घाटी के बिरही निजमुला मोटर मार्ग पर गाड़ी पुल के पास एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 09 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 द्वारा गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में भिजवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार को दोपहर करीब डेढ हुआ। यात्रा में घोड़े खच्चर चलाने के लिए निकले पाणा और ईराणी गांव के कुछ युवा हादसे का शिकार हो गए। पगना से बिरही की ओर आ रहा उनका मैक्स वाहन गाड़ी पुल के पास गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीयों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मृतकों के नाम-
1- संजय नेगी पुत्र कलम सिंह
2-टिकेंद्र राम पुत्र सबला राम
घायलों के नाम-
1- बालक सिंह पुत्र हर सिंह (26)
2- जसपाल सिंह पुत्र उदय सिंह (30)
3- जगदीश सिंह पुत्र कुंवर सिंह (23)
4- सोहन कुमार स्व पुत्र कुन्दनी राम (21)
5- मुकेश कुमार पुत्र गडरि राम (22)
6- राहुल सिंह पुत्र स्व धर्म सिंह (22)
7- मनबर सिंह पुत्र मोहन सिंह (25)
8- गोपी नेगी पुत्र कुंवर सिंह (18)
9- मनोज सिंह