Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मुख्यमंत्री ने चमोली को दी कई योजनाओं की सौगात, जोशीमठ का पौराणिक नाम ज्योर्तिमठ रखा जाएगा
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > मुख्यमंत्री ने चमोली को दी कई योजनाओं की सौगात, जोशीमठ का पौराणिक नाम ज्योर्तिमठ रखा जाएगा
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने चमोली को दी कई योजनाओं की सौगात, जोशीमठ का पौराणिक नाम ज्योर्तिमठ रखा जाएगा

December 25, 2021 8:05 pm
Share
7 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जनपद चमोली के विकासखंड नन्दानगर (घाट) मे विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने 56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए जनपद चमोली के जोशीमठ का पौराणिक नाम ज्योर्तिमठ करने की घोषणा भी की।

इस दौरान मा. कबीना मंत्री सतपाल महाराज, मा. सांसद एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र प्रसाद भट्ट, थराली विधायक श्रीमती मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। सीएम के नन्दानगर पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह और शाल भेंट किया। साथ ही घाट ब्लाक का नाम नन्दानगर रखने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमत्री ने सर्वप्रथम मां भगवती नन्दा राजेश्वरी के सिद्धपीठ कुरूड़ की पावन भूमि को नमन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। कहा कि विशाल संख्या में हमें आशीर्वाद देने के लिए पहुंची देवतुल्य जनता का मैं अभिनन्दन करता हूॅ और सभी जन प्रतिनिधियों और महानुभावों का हार्दिक स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि आज का दिन श्रद्धेय जननायक, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती भी है।

भारत के मानचित्र में अलग राज्य के तौर पर उत्तराखंड का गठन करने वाले अटलजी को देवभूमि का शत-शत प्रणाम करता हूॅ। आप सभी का उत्साह स्पष्ट रूप से बता रहा है कि उत्तराखण्ड की जनता हमारे साथ एक जुट है। हमारे युवाओं और बुजुर्गों के चेहरे पर जो मुस्कान और माताओं-बहनों के चेहरे पर जो आत्मसम्मान है वो ये सुनिश्चित करता है कि आपका मुख्य सेवक आपके हित में कार्य कर रहा है। मेरा निरंतर प्रयास है कि मैं आप लोगों के जीवन को जितना हो सके उतना सुगम बनाऊं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सेवक के रूप में मैं निरंतर ऐसे फैसले ले रहा हूं जो सीधे जनता से जुड़े हैं और जिनमें जनसरोकार सर्वाेपरि है। ये आपकी अपनी सरकार है जिसका एकमात्र ध्येय आपकी प्रगति, आपका विकास है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। हम पहाड़ में रेल का सपना देखते थे। मोदी जी ने इस सपने को साकार किया है। एक ओर जहॉ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर कार्य तेजी से चल रहा है, वहीं सामरिक एवं भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को भी मंजूरी मिल चुकी है।

इसी तरह चार धाम ऑल वेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट पर भी तीव्र गति से काम किया जा रहा है। चार धाम यात्रा उत्तराखण्ड के लिए लाइफ लाईन है और ये परियोजनाएं जहां चारधाम यात्रा को सुगम बनाएंगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी वहीं हमारी अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन भी लाएगी। कुमाऊं क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए एम्स के सेटेलाइट सेंटर को खोलने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने स्वीकृति दी। इस सेटेलाइट सेंटर के खुलने से उत्तराखण्ड के दूर-दराज इलाकों तथा सीमान्त क्षेत्र के लोगों को अत्यन्त फायदा होगा। इसके साथ-साथ मा0 प्रधानमंत्री जी के मार्ग निर्देशन में हवाई सेवाओं के द्वारा उत्तराखण्ड के सुदूर क्षेत्रों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है।

मा. सांसद एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार ने तेजी से क्षेत्र का विकास किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार चारधामो को सडक और रेल लाइन से जोडने का काम कर रही है। आज देश और प्रदेश का विकास कुशल नेतृत्व से तेजी से आगे बढ रहा है।

मा. कबीना मंत्री सतपाल महाराज ने कहा के हम सब प्रदेश के विकास के लिए संकल्पबद्व हैं और इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार रात दिन विकास कार्य में जुटे है। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में तेजी से विकास कार्य हो रहे है जो सब आप लोगों के सामने है। इसी का परिणाम है कि आज देश विकास की ऊंचाइयों पर है। कहा कि ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन को पहंुचाने की कवायद के मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट को भी प्रधानमंत्री ने साकार कर दिया।

लोकापर्ण एवं शिलान्यास – 
कार्यक्रम के दौरान विकासखंड नन्दानगर (घाट) में 5654.93 (56 करोड़, 54 लाख, 93 हजार) की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास भी किया गया।

लोकापर्ण –1564.15 लाख(15 करोड़ 64 लाख 15 हजार)
1-जिलासू-आली मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं पुर्ननिर्माण कार्य लागत 266.41 लाख।

2-हापला-गुडम-नैल मोटर मार्ग का निर्माण कार्य लागत 346.85 लाख।

3-पिण्डर नदी के ऊपर आमसौड-सेरागाड़ में स्टील गार्डर मोटर सेतु एवं 1.82 किमी. मोटर मार्ग कार्य लागत 821.15 लाख।

4-पर्यटक आवास गृह तपोवन का लोकापर्ण लागत 129.74 लाख।

शिलान्यास -4090.78 – 40 करोड़ 90 लाख 78 हजार)
1-सीएम घोषणा के तहत कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में नन्दप्रयाग-घाट मोटर मार्ग डेढ लेन कार्य लागत 220.68 लाख।

2-सीएम घोषणा के तहत थराली विधानसभा क्षेत्र में नन्दप्रयाग-घाट मोटर मार्ग डेढ लेन कार्य लागत 220.06 लाख।

3-चोपता-डडुवागाढ मोटर मार्ग निर्माण कार्य लागत 44.96 लाख
4-हरमनी-करच्यूडा मोटर मार्ग से विणागांव-एससी बस्ती-हरमनी तल्ली तक मोटर मार्ग निर्माण कार्य लागत 55.46 लाख।

5-पोखरी-कर्णप्रयाग मोटर मार्ग का सुधारीकरण व डामरीकरण कार्य लागत 2337 लाख।

6-पोखरी-हरिशंकर मोटर मार्ग सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य लागत 307.11 लाख।

7-पोखरी-हरिशंकर-चौण्डी-रौता मोटर मार्ग से सिमलासू तक मोटर मार्ग नवनिर्माण कार्य लागत 105.29 लाख।

8-देवाल ब्लाक के जैन विष्ट गांव में कैल नदी पर बाढ सुरक्षा कार्य लागत 151.37 लाख।

9-देवाल ब्लाक के फल्दिया नाला पर स्थित हरिपुर वस्ती में बाढ सुरक्षा कार्य लागत 96.50 लाख।

10-चटवापीपल के घाट सौन्दर्यीकरण एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य लागत 118.40 लाख।

11-सीएम घोषण के तहत घाट मुख्य बाजार की बाढ सुरक्षा योजना कार्य लागत 350.98 लाख।

12-सीएम घोषणा के तहत दशोली ब्लाक के ग्राम विजयनगर (पुरसाडी) में बाढ सुरक्षा योजना कार्य लागत 82.97 लाख।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘‘रैबार एक नये उत्तराखण्ड का’’ कार्यक्रम को सम्बोधित
Next Article फैमिली के साथ मसूरी पहुंची शिल्पा शेट्टी, बोली ‘वास्तव में भारत अतुल्य है’
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate