Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: नैनीताल: मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, पढ़िए पूरी खबर
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > नैनीताल: मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, पढ़िए पूरी खबर
Uttarakhand News

नैनीताल: मुख्यमंत्री ने करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, पढ़िए पूरी खबर

June 27, 2021 9:51 pm
Share
6 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सर्किट हाउस काठगोदाम में 10909.25 लाख के 24 विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास वैदिक मंत्रों के बीच किया। विकास कार्यो में 1139.46 लाख की 04 योजनाओं का लोकार्पण एवं 9769.79 लाख की 20 योजनाओं का शिलान्यास किया।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो के साथ ही कोविड एवं आपदा की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून काल में आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें तथा बन्द सडकों को न्यून समय मे खोला जाए तथा किसी प्रकार की आपदा आने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किये जांए।

मुख्यमंत्री ने कोविड कार्यो की समीक्षा करते निर्देश दिये कि कोविड की तीसरी लहर के लिए सभी तैयारिंयां अभी से कर ली जाए। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे चिकित्सालयों में बच्चा वार्ड मे सारी व्यवस्थायें सुनिश्चित करें तथा आक्सीजन, वैन्टिलेटर, दवायें आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।

क्षेत्रीय सांसद अजय भटट ने कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिये साथ ही हल्द्वानी मे 50 बैड का निर्मित आयुर्वेदिक चिकित्सालय के अवशेष धनराशि जारी करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। महांपौर डा0 जोगेन्दर पाल सिह रौतेला ने एसटीएच मे कैथ लैब खोलने का अनुरोध किया साथ ही मेयर ने तीनपानी से काठगोदाम तक हल्द्वानी रोड को एनएच से लोनिवि को हस्तांतरित कराने का अनुरोध भी किया।

विधायक संजीव आर्य ने राष्टीय राजमार्ग काठगोदाम से नैनीताल तक एनएच द्वारा हाल ही मे डामरीकरण किया गया जो खराब गुणवत्ता के कारण उखड़ गया है। जिस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुये मामले की जांच कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जामरानी बांध के अध्यतन कार्यो की जानकारियां ली। जिस पर आयुक्त अरविन्द सिह ह्यांकी ने बताया कि ग्रामवासियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही है तथा डूब क्षेत्र में आ रहे परिवारों को विस्थापित करने हेतु उधमसिह नगर के सितारगंज जेल परिसर मे भूमि चिन्हित की गई है ग्रामवासियों चयनित भूमि का भ्रमण कराया गया, ग्रामवासियों ने उक्त भूमि मे जलभराव होने की वजह से वहां भूमि लेने से असहमति व्यक्त की है। क्षेत्रवासियो से लगातार वार्ता की जा रही है एवं भूमि का तलाशी जा रही है।

पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री का बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। पत्रकारो को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री रावत ने कोरोना काल के दौरान जिन पत्रकारों की मृत्यु हो गई है, उन्हें श्रद्वांजलि देते हुये उनके परिवार मे से एक सदस्य को उपनल अथवा आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार देने की घोषणा की।

इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण-

मुख्यमंत्री ने रविवार को सर्किट हाउस में स्यूडा बडेत पेयजल योजना 207.35 लाख,पस्तोला पेयजल योजना 50.79 लाख, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चोरगलिया 231.22 लाख,लालकुआ के गोरापडाव मॉल तिराहे से इन्दरपुर-हनुमान मन्दिर होते हुये धनश्याम जोशी- हरिपुर बच्ची के निवास तक मार्ग चैडीकरण लागत 650.10 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया।

इन योजनाओं का किया शिलान्यास-

पाण्डे गांव भांकर मोटरमार्ग का नवनिर्माण 71.20लाख,
सेनिटोरियम भवाली के रेडक्रास भवन, क्रियेशन भवन, फिमेल वार्ड, ब्लाक पांच भवन, न्यू सर्जिकल वार्ड व फिमेल वार्ड ब्लाक आठ में 76 बैड स्थापित किये जाने हेतु 367.11 लाख,
सयुंक्त चिकित्सालय रामनगर मे आक्सीजन जनरेशन प्लांट एवं सेन्टल आक्सीजन पाईप लाइन की स्थापना 194.54 लाख,
हाथीखाल लालकुआं में 200 शैय्यायुक्त उप जिला मल्टीस्पेशलिस्ट चिकित्सालय निर्माण लागत 7289.21 लाख,
लालकुआ के अन्तर्गत तेजपुर नेगी, जयपुर बीशा,गंगापुर एवं गंगा रामपुर के आन्तरिक मार्गो का पुर्ननिर्माण 59.01 लाख,
लालकुआ के ग्राम पदमपुर देवलिया व सूफीभगवापुर मे नवनिर्माण लागत 53.05 लाख,
लालकुआ मे पदमपुर देवलिया के आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण लागत 59.82 लाख,
लालकुआ के नारायणपुर कालोनी व तुलारामपुर के आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण लागत 64.84 लाख,
लालकुआ के ग्राम सभा धनपुर एवं गंगारामपुर के आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण लागत 71.88 लाख,
लालकुआ के फत्ताबंगर पूर्वी के आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण लागत 72.12 लाख,
धौलाखेडा व फत्ताबंगर पश्चिम के आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण लागत 67.21 लाख,
बिन्दुखत्ता के संजय नगर तीन के आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण लागत 68.26 लाख,
बिन्दुखत्ता के राजीव नगर के आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण 52.47,
चोरगलिया मे आन्तरिक मार्गो का नवनिर्माण 58.91 लाख,
मण्डी हल्द्वानी से तीनपानी मोड तक मार्ग चैडीकरण एवं सुधरीकरण प्रथम चरण 117.99 लाख,
तुमडीयाडैम प्रथम एवं तुमडीयाडैम द्वितीय मे 60 मीटर स्पान का सेतु 653.72 लाख,
राइका नौकुचियाताल में एक आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष 40.49 लाख,
राइका धौलाखेडा मे आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष एवं पुस्तकालय कक्ष 40.12 लाख,
राइका गरगढी मल्ली मे एक कम्प्यूटर कक्ष, एक विज्ञान कक्ष तथा प्रयोगशाला कक्ष 67.84लाख
बन्दर बचाओ जन्म नियंत्रण एवं पुनर्वास केन्द्र दीनाबंगर लागत 200.00 लाख की योजनाओ का शिलान्यास किया।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उत्तराखंड में कोरोना का घुटने लगा दम, मिले 100 से कम मरीज
Next Article बीआरओ द्वारा दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में बनाये 06 पुलों (ब्रिजों) का एक साथ लोकार्पण
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate