Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर विधानसभा सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में किया प्रचार…
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर विधानसभा सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में किया प्रचार…
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर विधानसभा सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में किया प्रचार…

Last updated: January 17, 2025 9:25 pm
Debanand pant
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डालनवाला, देहरादून में आयोजित रायपुर विधानसभा सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लिया और भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल तथा भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनता को संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रति जन-जन के अगाध स्नेह को देखकर विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की देवतुल्य जनता एक नए कीर्तिमान के साथ निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को विजयश्री प्रदान करने जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, देहरादून क्षेत्र के बुजुर्गों, मातृशक्ति और युवाओं का अभूतपूर्व समर्थन भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड विजय का नया अध्याय लिखेगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के पक्ष में समर्थन मांगते हुए कहा कि उन्हें और अन्य भाजपा प्रत्याशियों को भारी संख्या में वोट देकर विजय बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को लेकर पूरे उत्तराखंड में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सौरभ थपलियाल को रायपुर विधानसभा क्षेत्र से जनता का आशीर्वाद मिलेगा और सभी भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने आगे कहा कि अब देहरादून और पूरे राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है, ताकि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंच सकें। उन्होंने प्रदेश भर में हो रहे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसमूह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि निकाय चुनाव में भाजपा की विजय का अंतर पिछले चुनाव के मुकाबले दुगना होगा। पिछली बार मेयर चुनाव में भाजपा लगभग 18 हजार मतों से विजयी हुई थी, मुझे विश्वास है कि इस बार यह अंतर 36 हजार से भी अधिक होगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज सर्दी के इस मौसम में भी आप सबका उत्साह देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी मिलकर भाजपा को जिताएंगे और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने प्रदेश में रोजगार के नए अवसरों के सृजन की ओर भी इशारा करते हुए कहा कि राज्य निरंतर अग्रणी राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में तेज़ी से विकास हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य ने नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में बेरोजगारी दर में आई गिरावट का भी जिक्र किया, जो बीते सालों में सबसे कम है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात को याद करते हुए बताया कि भाजपा ने 2022 में प्रदेश के सभी वर्गों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया था, जो अब पारित हो चुका है और जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भी हो रहा है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया जाएगा, जो प्रदेश के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा।

कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, भाजपा मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल, भाजपा नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, विजय गिरी सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने नुकसान का लिया जायज़ा, कंट्रोल रूम से पूरे प्रदेश की स्थिति पर रखी नजर
मुख्यमंत्री धामी ने किया मालदेवता क्षेत्र एवं केसरवाला का स्थलीय निरीक्षण
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्निर्माण है राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता
अतिवृष्टि के कारण देहरादून में 13 व्यक्तियों की मृत्यु, 03 व्यक्ति घायल और 16 लापता
मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की सहयोग राशि भेंट की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article 38वें राष्ट्रीय खेल के शुभंकर मौली एवं मशाल तेजस्विनी का उत्तरकाशी आगमन पर भव्य स्वागत…
Next Article UKPSC ने जारी किया अपर पीसीएस 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा का किया शुभारंभ
Uttarakhand News
September 15, 2025
धामी जी के जन्म दिवस के अवसर पर नहीं होगा किसी प्रकार का उत्सव, आपदा प्रभावितों की मदद में देंगे समय
Uttarakhand News
September 15, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल में भर्ती वरिष्ठ पत्रकार मोहन भुलानी का हालचाल जाना
Uttarakhand News
September 14, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर जानी उनकी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति
Uttarakhand News
September 14, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा

September 12, 2025
Uttarakhand News

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज कुंभ मेल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

September 12, 2025
Uttarakhand News

कांग्रेस नेता झूठ बोलने की मशीन, फैला रहे हैं शुरुआती आर्थिक पैकेज पर भ्रम : भाजपा

September 12, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने प्रदान की 146.19 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति

September 12, 2025
Uttarakhand Newsदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आई भारत सरकार की अन्तर-मंत्रालयी टीम ने भेंट की

September 10, 2025
Uttarakhand News

नौनिहाल हैं हमारे समाज के सूद; बच्चों को सुरक्षित, शिक्षा अनुकूल माहौल देना हमारी प्रतिबद्धताः डीएम

September 9, 2025
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne-1.mp4
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate