Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव मे कांग्रेस यात्रा को अन्यत्र शिफ्टिंग की अफ़वाह फैला रही
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव मे कांग्रेस यात्रा को अन्यत्र शिफ्टिंग की अफ़वाह फैला रही
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव मे कांग्रेस यात्रा को अन्यत्र शिफ्टिंग की अफ़वाह फैला रही

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

अगस्तमुनि: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ उप चुनाव मे कांग्रेस यात्रा को अन्यत्र शिफ्टिंग की अफ़वाह फैला रही है। चन्द्रापुरी के स्यालसौड में भाजपा अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन मे धामी ने कहा कि उनकी सरकार शैलारानी के सपनों को धरातल पर उतारने का काम करेगी।

विपक्ष पर आक्रामक प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष अफवाह फैलाने की सभी हदें पार कर रहा है। उन्होंने कहा कि चार धाम पर आने के लिए कोई भी श्रद्धालु एक दिन मे यह तय नही करता कि उसे कहाँ जाना है।

यात्रा के लिए कोई भी काफी पहले पारिवारिक विचार विमर्श करता है। कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अफवाह न केवल उसकी निम्न मानसिकता है, बल्कि हास्यास्पद भी है। उन्होंने कहा कि सनातन और बाबा केदार की धरती को भी क्षेत्र और वर्गवाद मे झोंकने की कोशिश की जा रही है, और जिस तरह से सभी लोगों ने सामूहिक रूप से आपदा के खिलाफ एकजुटता का परिचय दिया वह उनके बुरे मंसूबों को नाकाम करेंगे।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ को सवारने का दावा करने वालों की हकीकत जनता जानती है। जब 2013 मे आपदा आई तो लोग कुप्रबंधन से काल कवालित हुए और घोटाले हो गए। खधान के ट्रक रास्ते मे खड़े हो गए, क्योकि युवराज बिदेश यात्रा पर थे।

धामी ने कहा कि कांग्रेस ने केदारनाथ की शिला को दिल्ली ले जाने की अफवाह भी फैलाई है। उन्होंने केदारनाथ की सौगंध खाते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का काम नहीं किया है।

कांग्रेस के पास कोई भी मुद्दा नहीं है इसलिए लोगों की भावना के साथ खेल रही है। मेरे पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल में सबसे अधिक यात्री चार धाम यात्रा पर आये। इस वर्ष 56 दिनों की केदारनाथ यात्रा कम होने और आपदा से प्रभावित होने के बाबजूद भी सोलह लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किये। जुलाई माह में केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आयी भीषण यात्रा में प्रभावितों को मदद देने में हमने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

मैंने स्वयं मंत्रीयो सहित 24 घंटे के अन्दर मौके पर पहुंच कर आपदा प्रबंधन का कार्य अपने हाथों में लेते हुए सोलह हजार से अधिक यात्रियों को तत्काल रेस्क्यू करवाया, जिस कारण जनहानि पर रोक लगी। हम सब साथ मिलकर नया केदार बनायेंगे। कहा कि लब जिहाद लैंड जिहाद और थूक जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए 500 एकड़ जमीन को हमने अतिक्रमण से मुक्त कराया।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लैंड जिहाद बढ़ावा देने वाले आज अपने आप को सनातनी बता रही है। जिस सरकार ने 2015 में मुम्बई के बसई में बद्रीनाथ मन्दिर बनवाया वो हमें अपने जैसा बता रहे हैं। जबकि हमने चार धाम के मन्दिर न बन पाए इसके लिए कानून बनाया। हमने समान बाबा साहेब के सपनों को धरातल पर उतारने के लिए समान नागरिकता कानून बनाया। हमने सशक्त नकल विरोधी कानून बनाकर भी बनाना और जल्द ही सशक्त भू कानून भी बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही पिछड़ों एवं अनूसूचित जाति जनजाति के समाज को आगे बढ़ाने के लिए बजट में बढ़ोतरी कर उनकी आर्थिकी व सामाजिक दृष्टि से आने बढ़ाने का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने केदारनाथ विधानसभा में अनुसूचित बस्ती में किये जा रहे सौ से अधिक विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सरकार अनुसूचित जाति जनजाति के उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है।

उन्होंने केदारनाथ के गांव गांव से बड़ी संख्या में आये हुए अनूसूचित जाति की माता बहनों के जोश देखकर कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस को जड़ से उखाड़ना है। और इस बार में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को रिकार्ड मतों से विजयी बनाना है।

सम्मेलन में उपस्थित केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि वंचित व सोशित समाज की सभी समस्याओं का निदान केवल भाजपा ही कर सकती है, इसलिए भाजपा को जीतना जरूरी है। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने भगवान केदारनाथ से सभी के मंगल की कामना की और दिवंगत शैलारानी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भाजपा मन्दिर बनाती है जबकि कांग्रेस मन्दिरों पर राजनीति करती है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी विधायक निधि तक खर्च नहीं किए जिससे केदारनाथ का विकास रुका। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

सभा को शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत, कुलदीप रावत, देवेश नौटियाल, कर्नल अजय कोठियाल ने भी संबोधित करते हुए अपने समर्थकों को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। सभा को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और सतपाल महाराज ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने की जबकि संचालन अनुसूचित जाति के जिला महामंत्री चन्द्र मोहन उखीयाल ने किया। इस अवसर पर विधायक खजान दास, शक्ति लाल शाह, भोपाल राम टम्टा, दुर्गेश्वर लाल, भरत चौधरी, अनूसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, जिलाध्यक्ष राजेंद्र शाह, जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, गजेन्द्र अजय, चण्डी प्रसाद भट्ट, आदित्य कोठारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित अनूसूचित के महिलाएं मौजूद रहीं।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article आधी रात जिलाधिकारी उतरे सड़कों पर, यहां ताबड़तोड़ छापेमारी…
Next Article साल 2025 तक डेढ़ लाख महिलाएं बनेगी लखपति दीदीः मुख्यमंत्री
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate