आईटीबीपी के डॅाग स्क्वाॅड की अहम सदस्य चोको के सेवानिवृति पर शानदार विदाई दी गई। 12 वर्षीय चोको ने एएनओ, सीआई ग्रिड में 11 वर्षो की सेवा के बाद सेवानिवृत हुई हैं। चोको अपना शेष जीवन पंचकुला स्थित आईटीबीपी के नेशनल ट्रेनिंग सेन्टर फाॅर डाॅग्स मे बिताएंगी।
शुक्रवार को सेवानिवृत्ति समारोह में चोको को अभूतपूर्व सेवाओं के लिए सम्मान दिया गया। चमोली जिले में स्थित बटालियन के परेड ग्राउन्ड मे ग्रीन कारपेट बिछाकर फूल मालाओ से लाद कर चोको को पूरे सम्मान के साथ शेष जीवन विताने के लिए विदा किया गया। मौके पर आईटीबीपी प्रथम वाहिनी अधिकारियों और हिमवीरों ने बताया कि चोको K9 दल में स्निफर डॉग रही। चोको बल के कई नक्सल विरोधी अभियानों का भी हिस्सा रही।
रिटायरमेंट के बाद चोको का जीवन पंचकुला स्थित आईटीपीबी के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग्स(NTCD) में व्यतीत होगा। चोको से अब कॉम्बैट सेवाएं नहीं ली जाएंगी। हालांकि इस दौरान चोको को 70% पेंशन मिलेगी। चोको को लाइफटाइम हेल्थकेयर और चौबीसों घंटे की देखभाल मिलेगी। यानी रिटायरमेंट के बाद भी आईटीबीपी का यह चौपाया साथी, जवानों के बीच ऐश से साथ रहेगी।