Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता जरूरी, एम्स में मनाया जा रहा स्वच्छता पखवाड़ा
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता जरूरी, एम्स में मनाया जा रहा स्वच्छता पखवाड़ा
Uttarakhand News

स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता जरूरी, एम्स में मनाया जा रहा स्वच्छता पखवाड़ा

April 9, 2024 6:10 pm
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के स्टाफ द्वारा स्वच्छता शपथ भी ली गई।

देशभर के स्वास्थ्य संस्थानों में इन दिनों स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उद्देश्य है कि अस्पताल पहुंचने वाले लोग साफ-सफाई के प्रति विशेष ध्यान रखें और दैनिक जीवन में स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित हो सकें। इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश में भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम मरीजों, उनके तीमारदारों और संस्थान के स्टाफ को स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

बीते 1 अप्रैल से शुरू हुए इस स्वच्छता पखवाड़े के पहले चरण में संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने स्टाफ को स्वच्छता अपनाने की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है। जब हम स्वच्छ रहेंगे तो जीवन भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ व विकसित राष्ट्र बनाने लिए हम सभी को एकजुट होकर स्वच्छता अपनाने के प्रति संकल्पित होने की आवश्यकता है।

प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज की परिकल्पना साकार करने के लिए हमें मिशन के रूप में मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने स्वच्छता अपनाने और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के अभाव में हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार की बीमारियां जन्म लेने लगती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपने आस-पास के वातावरण के साथ-साथ अपने शरीर की स्वच्छता पर भी ध्यान दें।

अभियान की समन्वयक डॉ. पूजा भदौरिया ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता को एक अभियान के तौर पर संचालित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हमें स्वयं से ही करनी होगी। यदि प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपनाएगा तो बीमारयों का दुष्प्रभाव स्वतः ही कम हो जाएगा। विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वच्छता कार्यक्रमों के दौरान नुक्कड़ नाटकों का आयोजन, विशेष सफाई अभियान, स्वच्छता संबंधी पोस्टर और वाल पेन्टिंग प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन व मूल्यांकन तथा सेनेटाईजेशन विभाग द्वारा आईपीडी वार्डों में जाकर रोगियों और उनके तीमारदारों को स्वच्छता अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़े में अस्पताल के डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ के अलावा, हेल्थ केयर वर्कर्स, तकनीशियन, स्वच्छता टीम, संक्रमण नियंत्रण टीम, डायटीशियन आदि विभागों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी डीन एकेडेमिक डॉ. शैलेन्द्र हांडू, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, अधीक्षण अभियंता ले. कर्नल राजेश जुयाल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल प्रोफेसर स्मृति अरोड़ा, डीएमएस डॉ. भारत भूषण, डॉ. यतिन तलवार, अस्पताल प्रशासन के डॉ. नरेन्द्र कुमार, मुख्य नर्सिंग अधिकारी रीटा शर्मा और विभिन्न विभागों के डीएनएस, एएनएस और नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article रुद्रप्रयाग के रिंकू बने करोड़पति, Dream 11 पर 39 रूपये लगाकर जीते 2 करोड़
Next Article जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट ने चुनाव से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate