Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: इस वर्ष प्रदेश के सभी गांवों को सड़क मार्ग से जोड दिया जायेगाः सीएम
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > इस वर्ष प्रदेश के सभी गांवों को सड़क मार्ग से जोड दिया जायेगाः सीएम
Uttarakhand News

इस वर्ष प्रदेश के सभी गांवों को सड़क मार्ग से जोड दिया जायेगाः सीएम

June 5, 2020 3:40 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को 134 वर्षों से आयोजित हो रहे पौराणिक डाडामंडी गेंद मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 तक प्रदेश के 250 तक की आबादी वाले गांवों को सडक मार्ग से जोड दिया जायेगा।

चीड को अभिशाप के बजाय वरदान में बदलने के लिये इसके उत्पादों के तकनीकि सहयोग के लिये इंडोनेशिया से वार्ता की गयी है। शीघ्र ही 10 विशेषज्ञ लोगों को इस दिशा में तकनीकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये इंडोनेशिया भेजा जायेगा। इससे 143 प्रकार के विभिन्न उत्पाद तैयार किये जा सकते हैं। यह हमारी आर्थिकी का गेम चेंजर बन सकता है।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सीमित वित्तीय संसाधनों के बावजूद हमें किसानों व कास्तकारों के व्यापक हित में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय किया है यह योजना 26 जनवरी से आरम्भ की जायेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि जुलाई 2019 तक प्रदेश के सभी गांवों को इण्टरनेट से जोडने का हमारा प्रयास है।

इससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक टेलीमेडिशन व टेलीरेडियोलाॅजी की सुविधा इन क्षेत्रों के अस्पतालों से उपलब्ध होने लगेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन प्रदान करना उनका उद्देश्य है सचिवालय एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को दलालो से मुक्त किया गया है। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लायी गई है। देहरादून में बन रहे फ्लाई ओवर व टनल आदि का निर्माण समय से पूर्व निर्मित कराने से करोडों की बचत हुई है।

उन्होंने कहा कि बीस महीनों के उनके नेतृत्व ने राज्य को बहतरीन दशा और दिशा देने के लिए कई नीतिगत निर्णय लिये हैं जो कि आगे चलकर मील का पत्थर साबित होंगी। जिसमें निवेशक सम्मेलन मुख्य है। इसके तहत राज्य में एक लाख 25 हजार करोड़ के एमओयू साइन किये गये। जबकि अभी तक 34 हजार करोड के निवेश के प्रस्ताव आये हैं।

उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के अपने संकल्प को दोहराया। कहा कि बीस महीनों में जीरो टाॅलरेंस के तहत 60 से अधिक भ्रष्टाचारी आज जेल की हवा खा रहे हैं। राज्य में वर्ष 2012 के बेस लाइन सर्वें के आधार पर राज्य में 5 लाख से अधिक परिवारांे के शौचालय बनाये जा चुके हैं। फलस्वरूप  राज्य खुले में शौच की प्रथा से मुक्त (ओडीएफ) हुआ।

इसके अलावा राज्य के सरकारी कर्मचारियों को एसीपी और एचआरए का सर्वाधिक लाभ देने पर उत्तराखंड देश के ऐसे अग्रणी राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारे दक्ष युवा स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे आकर प्रदेश के विकास में भागीदारी निभा रहे है। वे रोजगार प्राप्त करने वालों के बजाय रोजगार देने वाले बन रहे है।

युवाओं का यही दृष्टिकोण राज्य को स्वावलम्बी बनाने में मददगार होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने गेंद मेले को राजकीय मेला घोषित करने, डाडामंडी मैदान के सुधारीकरण के लिये 38 लाख की धनराशि तथा मटियाला खोह नदी झील निर्माण के लिये 29 लाख की धनराशि प्रदान करने के साथ ही मटियाल इण्टर काॅलेज का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व0 सोहन सिंह रावत के नाम पर किये जाने की घोषणा की।

उन्होंने डाडामंडी इण्टर काॅलेज भवन की मरम्मत के लिये भी आवश्यक धनराशि प्रदान करने के साथ ही क्षेत्र के विकास से सम्बन्धित स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क व विद्युत सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं के लिए आवश्यक धनराशि को उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। 

मुख्यमंत्री ने पौड़ी- टिहरी जिलों को जोडने वाले सिंताली पुल को आॅल वेदर रोड से जोड़ने तथा एशियन बैंक के तहत निर्माण कराये जाने की बात कही। विकास खंड यमकेश्वर में नालीखाल-वंचूली मार्ग, नौगांव-चोपड़ा-खटोलगांव -सुनारगांव मोटर मार्ग, द्वारीखाल में गिरमोली खाल-सुराड़ी मोटर मार्ग, सिमल्या डांडा और धारकोट चिल्मा अमोला मोटर मार्गों का निर्माण एससीपी के तहत बनाये जाएंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की  कंदरासू, कोटामल्ला, रणचुला, फल्दाकोट, परिंदागांव पेयजल योजना निर्माण तथा गंगा भोगपुर में मिनीनलकूप निर्माण की मांग को शीघ्र पूरा करने की बात कही। द्वारीखाल ब्लाक के अस्पताल में पैथोलॅाजी लैब की सेवा आदि को टैलीमेडिसिन सेवा से जोड़ने तथा आगामी जुलाई-अगस्त माह तक राज्य के सभी गांवों तथा दूरस्थ क्षेत्रों को इनटरनेट सेवा से अच्छादित किये जाने की भी बात कही।  

')}
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article केदारनाथ धाम में चार फिट तक जमी बर्फ, बर्फ पिघलाकर पीना पड़ रहा पानी
Next Article भालू के हमले में घायल पूर्व प्रधान को लगे 70 टांके, बांगर क्षेत्र की घटना
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate