मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की सभी महिलाओं को बधाई एंव शुभकानाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि धरा और सृष्टि को धन्य करने वाली मां-बहनों और बेटियों को कोटिशः नमन। अखंड और प्रखर भारत के निर्माण का स्वप्न महिला सशक्तिकरण में ही निहित है। महिला सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्पित है। महिलाओं को समाज अधिकार और अवसर दें और इन्हें सशक्त बनाने का संकल्प लें।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के उत्थान के लिए हमारी सरकार ने आज महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिसके तहत कोविड के दौरान सहयोग प्रदान करने वाली आंगनबाड़ी व आशा कार्यकत्रियों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹10-10 हजार और प्रदेश के प्रत्येक महिला समूह व महिला मंगल दल को ₹15-15 हजार प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की व्यवस्था की गई है।