Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: आंगनबाड़ी की समुचित व्यवस्थाओं को देख खुश हुए आयुक्त दीपक रावत, यहां भी किया स्थलीय निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > आंगनबाड़ी की समुचित व्यवस्थाओं को देख खुश हुए आयुक्त दीपक रावत, यहां भी किया स्थलीय निरीक्षण
Uttarakhand News

आंगनबाड़ी की समुचित व्यवस्थाओं को देख खुश हुए आयुक्त दीपक रावत, यहां भी किया स्थलीय निरीक्षण

January 30, 2024 7:42 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ तल्ला विकासखंड रामगढ़ का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने विद्यालय परिसर में मूलभूत समस्याएं पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं देखी और आंगनवाड़ी में पढ़ने आए बच्चों को प्यार-दुलार दिया। आंगनबाड़ी की समुचित व्यवस्थाओं से दीपक रावत काफी प्रभावित हुए।

ग्राम प्रधान बसंत लाल शाह और स्थानीय निवासी ने बताया कि भूराकोट विलेज रामगढ़ गधेरा में विगत दिनों आयी बाढ़ से गधेरा पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके उपचारात्मक कार्य कराने और सुरक्षा दीवार बनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसके क्रम में दीपक रावत ने उपजिलाधिकारी नैनीताल को सिंचाई विभाग से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात दीपक रावत ने राजकीय महाविद्यालय रामनगर नैनीताल का निरीक्षण किया, जहां गेट के पास फैले कूड़े-कचरे/गंदगी को देखकर नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्थापक पर ₹500 का जुर्माना लगाने का निर्देश दिये उपजिलाधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार को दिए।

खंड विकास अधिकारी गीतिका जोशी ने विद्यालय परिसर में संचालित लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के उपयोगार्थ हेतु पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने और विद्यालय परिसर की बाउंड्री वॉल बनाने की मांग की जिस पर दीपक रावत ने कहा कि बच्चों के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी।

कुमाऊं आयुक्त ने जल जीवन मिशन हर घर नल हर घर जल विकास परक योजनांतर्गत जल संस्थान द्वारा रामगढ़ तल्ला, सतखोल, चापड़ सहित जनपद अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों में बरती जा रही ढिलाई पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कुमाऊं आयुक्त ने ईई जल संस्थान विपिन चौहान और जेई जल संस्थान (उपनल) को 01 सप्ताह में कार्यशैली में सुधार न करने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी। उन्होंने ईई जल संस्थान को प्रत्येक दिन कार्य की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए।

ओडाखान में सड़क किनारे बांज के पेड़ों में कील ठोक कर कटीले तारों से तार-बाड़ का कार्य किया गया इसके साथ ही टिन शेड से चाहारदीवारी भी की गई है, जिसके अंदर निर्माण कार्य चल रहा है।

इस संबंध में दीपक रावत ने उपजिलाधिकारी और संबंधित तहसीलदार को भूमि नाप है या नहीं की जांच करने के निर्देश दिए तथा अवैध निर्माण कार्य होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ओड़ाखान में ही धर्मेंद्र नेगी द्वारा निर्माणाधीन भवन में जल निकासी हेतु बनी कलमठ/पुलिया को कवर कर दिया गया है, जिस पर दीपक रावत ने उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार को जांच कर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान देखा गया है कि निर्माणाधीन भवन से निकलने वाले मालवे को भू स्वामियों/भवन स्वामियों द्वारा सड़क किनारे डाला जा रहा है, जो सड़क पर अवरोध पैदा हो रहा है। इस क्रम में मंडलायुक्त ने निर्माण हेतु आ रही सामग्री जैसे पत्थर, रेत, बजरफुट, मालवा आदि के रवन्ना आदि की जांच करने के निर्देश दिए। वहीं सतखोल में रोड कटिंग में निकले पत्थर को अवैध तरीके से/चोरी कर गुरुचरन वालिया द्वारा निजी संपत्ति की बाउंड्री बॉल में प्रयोग करते पाया गया, जिस पर दीपक रावत ने संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार, ईई जल संस्थान विपिन चौहान, अशोक कुमार प्रजापति जल निगम, तहसीलदार कोश्याकटोली, खण्ड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान रामगढ़ तल्ला बसंत लाल शाह, ग्राम प्रधान सतकोल पुष्पा नयाल, ग्राम प्रधान चापड़ शोभा कपिल देवी सहित ग्रामीण और संबंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article रेलवे का बड़ा ऐलान, ALP भर्ती की आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट
Next Article दुःखद खबर: 14 गढ़वाल राइफल में तैनात जवान ड्यूटी के दौरान शहीद, घर में पसरा मातम
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate