Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: कॉमन रिव्यू मिशन सफलता पूर्वक सम्पन्न, सी.आर.एम. हेतु टीमों ने किया बागेश्वर एवं देहरादून का दौरा…
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > कॉमन रिव्यू मिशन सफलता पूर्वक सम्पन्न, सी.आर.एम. हेतु टीमों ने किया बागेश्वर एवं देहरादून का दौरा…
Uttarakhand Newsदेहरादून

कॉमन रिव्यू मिशन सफलता पूर्वक सम्पन्न, सी.आर.एम. हेतु टीमों ने किया बागेश्वर एवं देहरादून का दौरा…

November 23, 2024 10:18 pm
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का आंकलन किये जाने हेतु कॉमन रिव्यू मिशन सफलता पूर्वक सम्पन्न हो गया।

प्रदेश में 16वें कॉमन रिव्यू मिशन (CRM) के तहत स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की टीम द्वारा प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की स्थलीय समीक्षा की गई। सी.आर.एम. हेतु केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, और विकास भागीदारों की एक टीम द्वारा जनपद बागेश्वर एवं देहरादून का दौरा किया गया।

पांच दिवसीय दौरे के दौरान डॉ दिव्या वलेचा, अपर आयुक्त, स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के नेतृत्व में 14 सदस्य टीम द्वारा जनपद बागेश्वर व देहरादून का भ्रमण कर भौतिक व वित्तीय समीक्षा सहित स्वास्थ्य सुविधाओं, समुदायों और स्टेकहोल्डर्स से बातचीत की गई व अस्पतालों की स्थिति, संसाधन, दवाओं की उपलब्धता, मानव संसाधन, मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, आदि का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।

जनपदों के निरीक्षण के दौरान सी.आर.एम. टीम ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों का मूल्यांकन, योजनाओं की प्रगति, कार्यान्वयन और परिणामों का जायजा लिया गया। सी.आर.एम. टीम द्वारा दौरे की विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र ही भारत सरकार को प्रेषित की जाएगी।

सी.आर.एम. टीम द्वारा जनपद बागेश्वर व देहरादून के भ्रमण उपरांत स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय डी-ब्रीफिंग बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान मिशन निदेशक द्वारा बताया गया कि कॉमन रिव्यू मिशन स्वास्थ्य के क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। यह नीति निर्माताओं को वास्तविक समय की समस्याओं और सफलताओं का आकलन करने का अवसर देता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

बैठक में सी.आर.एम. टीम सहित डॉ दिव्या वलेचा अपर आयुक्त स्वास्थ्य मंत्रालय, डॉ नरेश शर्मा निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ मनु जैन निदेशक एनएचएम, डॉ संजय जैन मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून, डॉ तुहिन कुमार, डॉ अजय नगरकर, डॉ कुलदीप मार्तोलिया, डॉ फरीदुजफर, डॉ उमा रावत, डॉ भास्कर जुयाल, डॉ आदित्य, डॉ आकांक्षा निराला, डॉ अर्चना ओझा, सहायक निदेशक एनएचएम, डॉ महेंद्र कुमार मौर्य राज्य कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article आयुक्त दीपक रावत ने की जनसुनवाई, सामने आया धोखाधड़ी का रोचक किस्सा…
Next Article उत्तराखंड के युवराज ने कर्नाटक के गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं, 06 रन से जीती टीम…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate