Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: कांग्रेस नेता झूठ बोलने की मशीन, फैला रहे हैं शुरुआती आर्थिक पैकेज पर भ्रम : भाजपा
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > कांग्रेस नेता झूठ बोलने की मशीन, फैला रहे हैं शुरुआती आर्थिक पैकेज पर भ्रम : भाजपा
Uttarakhand News

कांग्रेस नेता झूठ बोलने की मशीन, फैला रहे हैं शुरुआती आर्थिक पैकेज पर भ्रम : भाजपा

September 12, 2025 6:34 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून: भाजपा ने आर्थिक पैकेज को लेकर कांग्रेसी आरोपों पर पलटवार करते हुए उनके नेताओं को झूठ बोलने की मशीन बताया है।

प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, पीएम ने स्वयं कहा, 1200 करोड़ शुरुआती मदद है, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट के बाद फाइनल मदद दी जाएगी। लेकिन अफसोस जिन कांग्रेस नेताओं ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जाने की जहमत तक नहीं उठाई वे राहत बचाव पर ज्ञान दे रहे हैं।

विभिन्न माध्यमों से मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने संरक्षक की भांति उत्तराखंड पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना और राहत बचाव कार्य एवं नुकसान की समीक्षा की।

उनके जिस आर्थिक पैकेज की घोषणा की गई, उसमें स्पष्ट बताया गया कि यह तात्कालिक मदद है। अभी आपदा में हुए नुकसान का जायजा लेने आई केंद्रीय टीम धरातल पर जानकारी एकत्र कर रही है। उनकी अन्तंतिम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे जितनी और जैसी मदद की आवश्यकता होगी उसे मुहैय्या कराया जायेगा। और यह पैटर्न कोई नया नहीं है, पहले भी इसी तरह से आपदा में केंद्र द्वारा मदद की जाती है।

उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को पलटवार किया कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, कांग्रेस का शरारत के तहत आधी अधूरी जानकारी को गलत तरीके पेश करना। जबकि सच वे भी जानते हैं कि पीएम की घोषणा शुरुआती मदद है और आगे फाइनल रिपोर्ट अनुशार मदद की जाएगी। अपनी सरकारों में आपदा को भ्रष्टाचार का अवसर मानने की नीति पर जीते आए हैं ये सभी कांग्रेस नेता।

आज भी उनका पूरा ध्यान आर्थिक पैकेज की राशि में लगे जीरो बढ़ाने पर ही रहती है, यही वजह है कि जनता ने उन्हें जीरो कर दिया है। इनकी तत्कालीन सरकारों में तो जनता को भ्रमित करने के लिए केंद्र से झूठे वादे कराए जाते थे। और जो पैसा भी जाता था, तो उसकी खुलेआम बंदरबांट की जाती थी। लेकिन भाजपा की सरकारों में राहत बचाव कार्यों की तरह मदद की घोषणा भी पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से की जाती है।

हमारे लिए आर्थिक पैकेज का मतलब है, मदद के एक एक पैसे को प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाना। कोई भी पीड़ित या प्रभावित व्यक्ति तकलीफ में नहीं रहे और आपदाग्रस्त क्षेत्र को पुनः खड़ा कर पहले से अधिक सुरक्षित बनाया जाए। पीएम मोदी की हमेशा से देवभूमि वीडियो पर विशेष कृपा रही है। ऐसे में सभी को विश्वास है कि जैसी, जितनी और जहां भी मदद की जरूरत होगी, उससे अधिक मदद केन्द्र से प्राप्त होगी।

वही आपदा प्रबंधन और नीतियों को लेकर कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर उन्हें आइना दिखाया कि कांग्रेस सरकारों में आपदा प्रबंधन का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचार होता है। वहीं कटाक्ष किया कि जो तमाम नेता आपदा पर ज्ञान बांट रहे थे उनमें एक भी आपदा ग्रस्त क्षेत्र में पहुंचा।

उनके ऐसे किसी भी नेता ने धरातल पर जाकर पीड़ितों या प्रभावितों के आंसू पोंछने या तकलीफ जानने की कोशिश की। क्या किसी ने स्वयं आपकाग्रस्त क्षेत्र में पहुंचकर राहत बचाव कार्य में सहयोग किया या अपने कार्यकर्ताओं से ऐसा करने की अपील की? बेहद अफसोस है कि विपक्ष के नेताओं ने इस संकट की घड़ी में अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां का किसी भी तरह से निर्वहन नहीं किया। लेकिन अब कार्यालय में बैठकर आपदा पर ज्ञान बांट कर, कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं।

प्रदेश की जनता, आपदा के समय कांग्रेस की विफलता सरकार में रहते तो देख ही चुकी है, अब विपक्ष में रहते भी अच्छी तरह देख समझ रही है।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री ने प्रदान की 146.19 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति
Next Article मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आज कुंभ मेल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate