उत्तराखंड में गुरुवार को कुल 93 नए कोरोनावायरस संक्रमित मरीज सामने आए हैं, इसके बाद राज्य में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 1655 हो गई है। इसमें से 886 लोग स्वस्थ हो गए हैं। शाम के बुलेटिन में 18 और सुबह के बुलेटिन में 75 मामलों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इस तरह आज चमोली से 3, देहरादून से 29, हरिद्वार से 16, पौड़ी गढ़वाल से 1, रुद्रप्रयाग से 6, टेहरी गढ़वाल से 33, उत्तरकाशी में 1, और उधम सिंह नगर से 3 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। आगे देखिए हेल्थ बुलेटिन और फिर एक्टिव केस की जानकारी….

उत्तराखंड में 1655 मरीजों में से 886 ठीक हो चुके हैं, 746 एक्टिव केस हैं। कोरोना वायरस की वजह से 16 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। नीचे देखिए प्रदेश में एक्टिव और ठीक हुए मरीजों का जिलेवार विवरण-
- अल्मोड़ा में ठीक हुए-67, एक्टिव केस-06
- बागेश्वर में ठीक हुए-18, एक्टिव केस-22
- चमोली में ठीक हुए-27, एक्टिव केस-10
- चम्पावत में ठीक हुए-30, एक्टिव केस-17
- देहरादून में ठीक हुए-194, एक्टिव केस-226
- हरिद्वार में ठीक हुए-75, एक्टिव केस-95
- नैनीताल में ठीक हुए-216, एक्टिव केस-117
- पौड़ी गढ़वाल में ठीक हुए-28, एक्टिव केस-24
- पिथौरागढ़ में ठीक हुए-27, एक्टिव केस-24
- रुद्रप्रयाग में ठीक हुए-03, एक्टिव केस-32
- टिहरी गढ़वाल में ठीक हुए-99, एक्टिव केस-157
- उधम सिंह नगर में ठीक हुए-78, एक्टिव केस-21
- उत्तरकाशी में ठीक हुए-22, एक्टिव केस-04
रैबार उत्तराखंड के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें