Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: पहली बार रणजी खेल रही उत्तराखंड की टीम ने मचाया धमाल, दीपक धपोला ने जीता करोड़ों का दिल
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Cricket Uttarakhand > पहली बार रणजी खेल रही उत्तराखंड की टीम ने मचाया धमाल, दीपक धपोला ने जीता करोड़ों का दिल
Cricket UttarakhandUttarakhand News

पहली बार रणजी खेल रही उत्तराखंड की टीम ने मचाया धमाल, दीपक धपोला ने जीता करोड़ों का दिल

June 5, 2020 3:39 pm
Share
5 Min Read
deepak dhapola
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

बीसीसीआई से मान्यता मिलने के बाद पहली बार रणजी ट्रॉफी खेल रही उत्तराखंड की टीम को एक ऐसा धाकड़ गेंदबाज मिला है जिसने सिर्फ तीन मैच खेलकर ऐसी सनसनी मचाई कि हर तरफ उसकी चर्चा होने लगी है। उत्तराखंड के दीपक धपोला भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के ख़ास दोस्त हैं।

दीपक धपोला ने रणजी ट्रॉफी 2018-19 प्लेट ग्रुप के तीन मैच में ही 26 विकेट चटका लिए हैं। उन्होंने तीन मैचों की 6 पारियों में से तीन पारियों में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर उत्तराखंड की टीम अपने शुरुआती तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर कायम है। अब तक उत्तराखंड के तीन मैचों में 20 पॉइंट हैं। पॉइंट के मामले में सबसे ऊपर होने के साथ-साथ उतराखंड का रन रेट भी रणजी में खेल रही सभी 36 टीमों से बेहतर है।

पहले मैच में बिहार को 10 विकेट से हराया-

पहली बार रणजी ट्रॉफी में खेल रही उत्तराखंड ने प्लेट ग्रुप के एकतरफा मुकाबले में बिहार को 10 विकेट से हरा दिया था। बिहार को पहली पारी में महज 60 रन पर आउट करने के बाद उत्तराखंड ने 227 रन बनाए थे उसके दूसरी पारी में भी बिहार की टीम 169 पर ढ़ेर हो गई इस कारण उत्तराखंड को दूसरी पारी में महज तीन रनों का लक्ष्य मिला, कर्णवीर कौशल ने पहली ही गेंद पर चौका जमाकर उत्तराखंड को 10 विकेट से जीत दिला दी। यह मैच उत्तराखंड ने बोनस अंक के साथ जीता, दीपक धपोला ने दोनों परियों में 12 विकेट लिए और उन्हें मेन ऑफ़ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में मणिपुर को 8 विकेट से हराया-
रणजी के दूसरे मुकाबले में उत्तराखंड ने मणिपुर को 8 विकेट से शिकस्त दी। पहली पारी में मणिपुर ने 137 रन बनाये, उत्तराखंड ने उसके जवाब में पहली पारी में 228 रन बनाकर 91 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में मणिपुर की टीम 185 रन बनाकर आउट हो गई और उत्तराखंड को जीत के लिए 95 रनों का तारगेट मिला, जिसे उत्तराखंड ने महज 18 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में भी दीपक धपोला मेन ऑफ़ द मैच चुने गए उन्होंने दोनों परियों में 9 विकेट अपने नाम किये।

सिक्किम को पारी और 178 रन से हराया-

भुवनेश्वर के केआइआइटी क्रिकेट ग्राउंड में उत्तराखंड ने सिक्किम को पारी और 178 रनों से हराया, उत्तराखंड ने पहली पारी में सौरभ रावत(220) की बदोलत 582 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में सिक्किम की टीम पहली पारी में 264 रन और फॉलोऑन खेलने के बाद दूसरी पारी में 140 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह उत्तराखंड ने यह मैच एक पारी और 178 रनों से जीत लिया, इस मैच को जीतने पर उत्तराखंड को फिर बोनस पॉइंट मिला। दीपक धपोला ने इस मैच में 5 विकेट अपने नाम किए।

उत्तराखंड के बागेश्वर के रहने वाले हैं दीपक-
दीपक उत्तराखंड में स्थित बागेश्वर के रहने वाले हैं, 9 साल पहले दिल्ली आए और राजकुमार शर्मा से कोचिंग लेनी शुरू की। दीपक ने 2016-17 में रणजी ट्रॉफी कैंप में भी हिस्सा लिया, लेकिन टीम में नहीं चुने गए। इसके बाद वह कोच राजकुमार शर्मा की सलाह पर उत्तराखंड की ओर से खेलने लगे। उत्तराखंड को इस बार पहली बार रणजी ट्रॉफी में भाग लेने का मौका मिला और दीपक धपोला टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

विराट कोहली हैं अच्छे दोस्त-

दीपक धपोला की गेंदबाजी की चर्चा पूरे देश में हो रही है, दीपक अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच राजकुमार शर्मा को देते हैं। गौरतलब है कि राजकुमार शर्मा विराट कोहली के कोच भी रह चुके हैं। वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस के दौरान दीपक ने नेट्स में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी गेंदबाजी की है। विराट कोहली के बारे दीपक बताते हैं कि ‘विराट मेरा बहुत सपोर्ट करते हैं, सीनियर होने के नाते मुझे सलाह भी देते हैं। इतना ही नहीं वो मुझे क्रिकेट किट और बॉलिंग स्पाइक्स भी देते हैं।’ ')}

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article Auli Uttarakhand औली की खूबसूरत तस्वीरें देख भूल जाएंगे स्विटजरलैंड, पर्यटकों को खूब भा रही है यहां की हवा
Next Article kuldeep रुद्रप्रयाग: त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले में कुलदीप कप्रवाण एवं पूनम सती के गीतों पर झूमे दर्शक
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate