Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

June 2, 2025 1:50 pm
Share
2 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज सोमवार सुबह पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर सपरिवार भगवान शिव के दिव्य दर्शन किए। इस पावन अवसर पर उन्होंने रुद्राभिषेक पूजा संपन्न की और देश, प्रदेश तथा जनकल्याण की कामना की।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज प्रातः 7 बजे केदारनाथ हेलीपैड पर पहुंचीं, जहां श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और श्री केदार सभा के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हेलीपैड से सीधे मंदिर परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया और मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को केदारनाथ में जारी पुनर्निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।पूजा-अर्चना के उपरांत बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मुख्यमंत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रुद्राक्ष माला एवं विभूति भेंट स्वरूप प्रदान की।

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भगवान केदारनाथ के दर्शन से आत्मिक शांति प्राप्त होती है और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत है। उन्होंने इस यात्रा को अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए यात्रा व्यवस्था, सुरक्षा और सेवाओं के प्रबंधन को अत्यंत उत्कृष्ट बताया।

इस शुभ अवसर पर बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, पुजारी बागेश लिंग, धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, यशोधर मैठाणी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, प्रमोद बगवाड़ी, प्रदीप सेमवाल, अरविंद सेमवाल, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण सहित पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article पिथौरागढ़ और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट, इस दिन तक उत्तराखंड पहुंच सकता है मानसून…
Next Article देहरादून में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate