Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: डायट डीएलएड प्रशिक्षितों का धरना हुआ सफल, सचिव द्वारा हुए आदेश, लेकिन धरना रहेगा जारी
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > डायट डीएलएड प्रशिक्षितों का धरना हुआ सफल, सचिव द्वारा हुए आदेश, लेकिन धरना रहेगा जारी
Uttarakhand Newsदेहरादून

डायट डीएलएड प्रशिक्षितों का धरना हुआ सफल, सचिव द्वारा हुए आदेश, लेकिन धरना रहेगा जारी

September 15, 2021 2:28 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून: विगत एक महीने से ज्यादा समय से निदेशालय में धरनारत डायट प्रशिक्षितों को अंततः राहत मिल गयी है। बार बार विभागीय अधिकारियों से मिलने के बाद कल सचिव द्वारा निदेशालय के लिए भर्ती के सम्बंध में लेटर जारी हो गया है। ज्ञात हो कि विगत 1 सितंबर को कोर्ट से भर्ती पर स्टे हटने के बाद माननीय शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने 20 दिनों के अंदर प्रशिक्षितों को नियुक्ति देने का वादा किया था जिसके चलते लगातार विभागीय अधिकारियों पर दबाव बनाकर नियुक्ति का रास्ता साफ किया।

डायट संघ के सचिव हिमांशु जोशी व शुभम पंत अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ लगातार विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क कर भर्ती मामले का संज्ञान लेने की क़ोशिश कर रहे हैं और उन्हें सम्बंधित अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि शिक्षक भर्ती पर कार्यवाही हो रही है। उन्होंने कहा कि एक महीने से निदेशालय में लगातार धरनारत है परन्तु जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता तब तक लगातार निदेशालय में डटे रहेंगे। इसलिए हम यही मांग करते हैं कि विभाग मंत्री जी के वादे का तय समय सीमा में पूर्ण कर हमें विद्यालयों में सेवा का अवसर प्रदान करें।

डायट रुद्रप्रयाग की प्रशिक्षित तनुजा नेगी का कहना है कि दुर्गम इलाकों से यहाँ हमारे साथी इकट्ठा हुए है सिर्फ इसलिए कि 2 वर्षों से जो बेरोजगारी का दंश हम झेल रहे हैं उससे विभाग हमें मुक्ति दिलाएं। सचिवालय स्तर से आदेश जारी होने के बाद निदेशालय से जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किये जा चुके हैं। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारियों ने आठ महीने समाप्त होने के बाद भी टंकण का कार्य कई जिलों में पूरी नही हुई है। ऐसे में प्राथमिक शिक्षक भर्ती कैसे पूरी होगी। विभाग को मंत्री जी के वादे अनुसार तय समय पर भर्ती को पूर्ण करना चाहिए ताकि हम भी विद्यालयों में जाकर सेवा प्रदान कर सके और हमें पूर्ण विश्वास है कि जल्दी ही विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर विद्यालयों में अपनी सेवा देने का अवसर प्राप्त होगा।

अल्मोड़ा डायट से मनीषा चौहान का कहना है कि हमारी विभाग से गुजारिश है कि कोरोना की तीसरी लहर का डर लगातार बढ़ता जा रहा है इसलिए उससे पहले हमारी भर्ती को पूर्ण कर विभाग हम डायट प्रशिक्षितों पर उपकार करे। मंत्री जी के वादे के बाद हमने क्रमिक अनशन की समाप्ति की घोषणा करदी थी किंतु नियुक्ति मिलने तक धरना जारी रहेगा। अगर विभाग ने जल्दी इस पर कार्यवाही कर कोई सकारात्मक परिणाम नहीं दिया तो पुनः धरना को अगर रूप देने पर हम मजबूर होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।। हम शासन व प्रशासन से गुहार करते हैं कि जल्दी ही हमारी भर्ती पूरा कर हमें नियुक्ति पत्र प्रदान करें।

आज धरने में हिमांशु जोशी, शुभम पंत, दीक्षा राणा, मन्नू सरोज, प्रकाश दानु, धर्मेंद्र रावत, प्रकाश रानी, श्वेता शर्मा, संदीप, राकेश राणा, मदन फर्त्याल, नवीन कंडियाल, दीपक बिष्ट, तनुज नेगी, अरविंद नेगी, धर्मेंद्र रावत, मनोज राणा, अमरदीप, शिखा, गौरव रावत, पंकज डंगवाल, गौरव यादव, मानवेन्द्र भंडारी, संदीप थपलियाल, राजेन्द्र भट्ट, रवेंद्र, दीपक रावत, तृप्ति जोशी, दीपिका, अनूप बिष्ट,रजत, नितिन, नीतीश, शुभम शाह, हेमंत लोबियाल, उपेंद्र मेहता, मुकेश चौहान, गुंजन रावत, मुकेश बोरा, अखिलेश आदि मौजूद रहे।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article अपनी शानदार एक्टिंग से छाए नीरज डबराल
Next Article टिहरी, उत्तरकाशी और हरिद्वार के कलाकारों का ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate