Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: जिलाधिकारी चमोली ने किया बद्रीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > चमोली > जिलाधिकारी चमोली ने किया बद्रीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण
Uttarakhand Newsचमोली

जिलाधिकारी चमोली ने किया बद्रीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण

August 9, 2021 7:35 pm
Share
2 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित निर्माण कार्यो को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने रविवार को बद्रीनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ जीएमवीएन में अधिकारियों की बैठक लेते हुए प्रस्तावित निर्माण कार्यो को समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। आईएनआई डिजाइन के कन्सल्टेंट धर्मेश गंगानी ने मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यो की विस्तार से जानकारी दी।

बद्रीनाथ धाम में पहले चरण के तहत शेष नेत्र व बद्रीश झील का सौन्दर्यीकरण, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, वनवे लूप रोड निर्माण, अस्पताल का विस्तारीकरण तथा बहुउद्देश्यीय/आगन्तुक भवन आदि निर्माण कार्य प्रस्तावित है। जबकि दूसरे चरण में बद्रीनाथ मुख्य मंदिर के आसपास साइड डेवलपमेंट तथा तीसरे चरण मे झील से मंदिर तक आस्था पथ एवं अन्य कार्य किए जाने है।

जिलाधिकारी ने सभी संबधित विभागों को आपसी समन्वय बनाते हुए समयबद्ध ढंग से प्रस्तावित कार्यो को शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि जो भी सरकारी भवन प्रभावित हो रहे है उनका तत्काल विस्थापन की कार्रवाई पूरी करें और पहले चरण के तहत जिन कार्यो में कोई समस्या नही है उनको शीघ्र शुरू करें।

उन्होंने लोनिवि को निर्देश दिए कि लिंक रोड का कार्य सबसे पहले पूरा करना सुनिश्चित करें। ताकि पहले चरण के अन्य कार्यो को करने मे आसानी रहे। इस दौरान जिलाधिकारी ने मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यो एवं उनमें आ रही समस्याओं के संबध में विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और शीघ्र उनका समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने शेषनेत्र व बद्रीश झील, तप्तकुण्ड, ब्राह्म कपाल, नारद कुंड, सुग्रीव शिला, बद्रीनाथ मे अलनंदा नदी तटों, साकेत तिरहा, अस्पताल, बस स्टेशन, देवदर्शनी एवं आसपास विभिन्न स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा, आईएनआई के कन्सल्टेंट धर्मेंश गंगानी, ईई लोनिवि रवीन्द्र कुमार, ईई सिंचाई बीएस यादव, बीआरओ के इंजीनियर अंजना सिंह व संजय डोभाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी वृजेन्द्र पांडे, तहसीलदार प्रदीप नेगी, ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित सहित लोनिवि एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article कुटुम्ब पेंशन अब कहलाएगी सम्मान पेंशन, हरिद्वार में बनेगा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन
Next Article किसान निधि: उत्तराखण्ड के 8.82 लाख किसानों के खाते में 176.46 करोड़ की राशि हस्तांतरित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate