Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: चंपावत के युवा प्रतिभाओं को मंच दे रहे जिलाधिकारी, कर रहे हैं मार्गदर्शन
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > चंपावत के युवा प्रतिभाओं को मंच दे रहे जिलाधिकारी, कर रहे हैं मार्गदर्शन
Uttarakhand News

चंपावत के युवा प्रतिभाओं को मंच दे रहे जिलाधिकारी, कर रहे हैं मार्गदर्शन

August 17, 2025 7:02 pm
Share
2 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

चंपावत: जनपद की 25 वर्षीय युवा कलाकार लक्षिता जोशी ने अपनी रचनात्मकता और लोक कला ‘ऐपण’ के प्रति अपने समर्पण से एक पहचान बनाई है। बाराकोट ब्लॉक के रेंगडु गांव की निवासी लक्षिता ने पारंपरिक ऐपण कला को आधुनिकता के साथ जोड़कर इसे डिजिटल युग में भी जीवंत रखने का सराहनीय प्रयास किया है।

लक्षिता ने जिलाधिकारी मनीष कुमार से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की और अपनी बनाई हुई ऐपण कलाकृतियाँ उन्हें भेंट कीं। उनकी कलाकृतियों से प्रभावित होकर जिलाधिकारी ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “ऐसी प्रतिभाएं जनपद की पहचान हैं, और इन्हें उचित मंच प्रदान कर प्रोत्साहित करना हम सभी का दायित्व है।”

लक्षिता जोशी न केवल पारंपरिक गेरू और चावल के आटे (बिस्वार) से कलाकृतियाँ बनाती हैं, बल्कि उन्होंने अपनी कला को बड़े कैनवस और नए माध्यमों पर भी प्रस्तुत करना शुरू किया है। उनका मानना है कि इस डिजिटल युग में पारंपरिक कला और संस्कृति को विलुप्त नहीं होने देना चाहिए। वे ऑनलाइन माध्यमों से भी अपनी ऐपण निर्मित वस्तुओं को बेचकर इस कला को आय का एक सशक्त साधन बना रही हैं, जिससे यह स्वरोजगार का एक बेहतरीन उदाहरण बन रहा है।

जिलाधिकारी कुमार ने लक्षिता को उनकी पढ़ाई के साथ-साथ इस कला को निरंतर विकसित करने का सुझाव दिया। उन्होंने उन्हें जनपद में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित किया। इस सम्मान और मार्गदर्शन से उत्साहित होकर लक्षिता ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रोत्साहन उनके लिए गर्व की बात है और उन्हें भविष्य में और अधिक परिश्रम करने की प्रेरणा देगा।

जिलाधिकारी मनीष कुमार जनपद के ऐसे सभी प्रतिभाशाली युवाओं को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान कर रहे हैं, ताकि वे अपनी प्रतिभा का सही उपयोग कर सकें और जनपद का नाम रोशन कर सकें। इस दौरान उनके साथ उनके मित्र सुमन बोहरा और सौरभ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article एम्स ऋषिकेश में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
Next Article श्रमिकों और उद्योगों के मध्य बेहतर समन्वय बनाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate