Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का निरीक्षण…
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > टिहरी > जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का निरीक्षण…
Uttarakhand Newsटिहरी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का निरीक्षण…

November 18, 2023 8:16 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी, तहसील कार्यालय घनसाली, थाना घनसाली एवं ब्लॉक कार्यालय भिलंगना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा घनसाली क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली गई।

साथ ही अधिकारी/कर्मचारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु अधिकाधिक क्षेत्र भ्रमण करने, ई ऑफिस (ऑनलाइन मोड) में फाइलों का संचरण करने, पत्रावलियों को व्यवस्थित रूप से रखने एवं अनावश्यक सामग्री के निष्प्रयोज्य की कार्यवाही कर नीलामी करने तथा कार्यालय में आने वाले आगंतुकों की शिकायतों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में जिलाधिकारी द्वारा राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, प्रसूति कक्ष, मेडिशन स्टोर, प्रसव पूर्व जांच कक्ष, नेत्र परीक्षण केंद्र, ए.एन.सी. एवं टीकाकरण कक्ष, नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई का निरीक्षण कर स्वास्थ्य उपकरण, दवाइयां, एम्बुलेंस, डॉक्टर, सीसीटीवी कैमरा, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, हाई रिस्क प्रेगनेंसी आदि के संबंध में जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि हाई रिस्क प्रेगनेंसी को लेकर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। चिकित्सा अधिकारियों को हाई रिस्क प्रेगनेंसी महिलाओं की सूची बनाकर उनका पूरा विवरण रखने तथा एएनएम और आशाओं के माध्यम से क्लोज मॉनिटरिंग रखने हेतु निर्देशित करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा प्रसव शतप्रतिशत संस्थागत हो, इसके लिए काउंसलिंग में परिवार के सदस्यों से भी बातचीत करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पीएचसी में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से नव निर्मित एक्सरे मशीन कक्ष एवं पैथोलॉजी प्रयोगशाला का निरीक्षण कर एक्सरे मशीन की जांच की गई तथा प्रयोगशाला में अधिक से अधिक जांचे करने तथा साफ-सफाई रखने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने तहसील घनसाली कार्यालय में तहसील परिसर, पेशकार कक्ष, उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय, तहसीलदार न्यायालय, राजस्व/फौजदार कार्यालय, नजारत कक्ष, संग्रह अधिष्ठान कक्ष, रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष, मॉडर्न रिकॉर्ड रूम, तहसीलदार कक्ष, सभागार कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अधिकारी/कर्मचारियों को ई-ऑफिस (ऑनलाइन मोड) में फाइलों का संचरण करने, पत्रावलियों को व्यवस्थित रूप से रखने एवं अनावश्यक सामग्री/फर्नीचर के निष्प्रयोज्य की कार्यवाही कर नीलामी करने, नेम प्लेट रखने, फाइलों को व्यवस्थित रूप से रखने तथा न्यायालय में लंबित पुराने केसों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक उपस्थिति, इंटरनेट कनेक्टिविटी और साफ सफाई का भी मुआयना किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा तहसील परिसर में स्थित थाना घनसाली में बैरिक कर्मचारी का निरीक्षण किया गया तथा निष्प्रयोज्य वाहनों की नीलामी करने एवं आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत लाइसेंस अस्लों की चैकिंग/जमा करने की कार्यवाही समयान्तर्गत करने के निर्देश दिये गये।

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड भिलंगना में कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी लेते हुए सीसीटीवी कैमरा ठीक करने के निर्देश दिये गये। साथ ही खण्ड विकास अधिकारी को ब्लॉक कार्यालय के निर्माणधीन भवन में स्वयं कार्यों की देखरेख करने एवं एसडीएम को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा एसडीएम को हेलीपैड हेतु जगह चिन्ह्ति करने को भी कहा गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय में आये फरियादियों की फरियाद भी सुनी गयी।

इस मौके पर एसडीएम घनसाली शैलेेन्द्र ंिसंह नेगी, तहसीलदार महेशा शाह, खण्ड विकास अधिकारी भिलंगना अर्जुन सिंह रावत, पुलिस अधिकारी राजेश बिष्ट, डॉक्टर उषा, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी, सहित तहसील/ब्लॉक के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article सिलक्यारा सुरंग रेस्क्यू पर पल पल अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री धामी, आधुनिक तकनीक की मदद ले रही सरकार
Next Article अंतरमहाविद्यालयी वालीबॉल के फाइनल में ऋषिकेश व कर्णप्रयाग के बीच हुआ मुकाबला
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate