Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: जिलाधिकारी वंदना सिंह ने इन गाँवों का किया स्थलीय निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > जिलाधिकारी वंदना सिंह ने इन गाँवों का किया स्थलीय निरीक्षण
Uttarakhand Newsदेहरादून

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने इन गाँवों का किया स्थलीय निरीक्षण

December 14, 2023 7:33 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने गुरुवार कोटाबाग विकासखंड के अंतर्गत न्याय पंचायत अमगढ़ी में जनसुनवाई के दौरान अगस्त माह में आई दैवीय आपदा से प्रभावित डौन, परेवा, ओखलढूंगा गांव का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने आपदा से प्रभावित मार्ग, खेतों और पेयजल लाइनों का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने क़ृषि भूमि सुधारीकरण और मनरेगा के अंतर्गत होने वाले कार्यों के बारे में चर्चा की। दैवीय आपदा के बाद विकास कार्यों में धीमी गति, प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद भी आपदा ग्रस्त इलाकों के पुनर्निर्माण कार्यों में हो रही देरी में नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को 10 दिन के भीतर आपदा मद से स्वीकृत पुल निर्माण, सुरक्षा दीवार, मलवा हटाने आदि कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। खेतों से मलबा हटाने का कार्य कृषि भूमि संरक्षण विभाग तथा मनरेगा से कराए जाने हेतु निर्देशित किया ।

ओखलढूंगा में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बोहराकोट से ओखलढूंगा तक सड़क मार्ग को दुरुस्त करने की बात कही। जिसमें जिलाधिकारी ने पी0एम0जी0एस0वाई0 को 24 दिसम्बर तक सड़क को पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने और लो0नि0वि0 को 15 जनवरी तक डी पी आर तैयार करने हेतु निर्देशित किया, उन्होंने नलकूप खंड, सिंचाई विभाग को 31 दिसम्बर तक जल जीवन मिशन का कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को क्षेत्र में तैनात सी एच ओ के ग्राम भ्रमण हेतु दिन निर्धारित करने के आदेश दिए।

वहीं विकास खण्ड कोटाबाग के न्याय पंचायत अमगढी में जनसुनवाई कर आमजनमानस की समस्याओं से रूबरू होकर समस्याओं का मौके पर किया समाधान तथा क्षेत्र में संचालित विकास कार्याे का निरीक्षण किया। जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने 79 समस्याओं का निस्तारण किया। जिसमें मुख्य रूप सड़क, पानी, बिजली और स्कूल, क़ृषि बीमा, जल जीवन मिशन, पशुपालन आदि के मुद्दे छाए रहे।
शिविर में ग्राम पंचायत डौन परेवा के क्षेत्रवासियांे ने बताया कि आपदा प्रभावित नालों से होकर गुजरने वाले एकमात्र मार्ग की स्थिति यथावत जीर्णक्षीण बनी हुई है।

जीवन यापन सम्बन्धी आवश्यक वस्तुऐं, स्थानीय उत्पाद बाजार तक नहीं पहुॅच पर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गम्भीर मरीजों को चारपाई के माध्यम से चिकित्सालय तक समय से पहुंचाना मुश्किल व जोखिम भरा है तथा बच्चों को विद्यालय जाने में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। जिस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर मुख्य संपर्क मार्ग की मरम्मत का कार्य आरंभ करने के निर्देश दिये।

ग्राम पंचायत अमोठा निवासी सुरेश राम ने बताया कि विगत वर्ष 2009-10 में ग्राम सभा अमोठा में मेरी जमीन सड़क के लिए कटी गयी थी जिसका मुवआजा अभी तक नहीं मिला पाया है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को मुआवजा वितरण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

ग्राम प्रधान प्रेमा देवी ने बताया कि ग्राम पाटकोट में स्थित ए0एन0एम सेन्टर में दो वर्ष पूर्व कार्यरत महिला स्टाफ की पदोन्नति के पश्चात उक्त पद दो साल से रिक्त पड़ा है, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों को टीकाकरण, प्रसव तथा जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र बनाने हेतु काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि उक्त एएनएम सेन्टर में स्टाफ की तैनाती की जाए।

जिस पर डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ANM की नियुक्ति होने तक प्रभारी के लिए ग्राम में सप्ताह में दो दिन निर्धारित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने विभिन्न जमीनी विवाद के मामलों में तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए।
इस दौरान उद्यान विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह को सब्जी बीज किट और क़ृषि विभाग द्वारा क़ृषि यन्त्र वितरित किए गए। उन्होंने टेड़ा गांव में जल निगम द्वारा बनाएं जा रहे ओवर हैड टैंक का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, तहसीलदार संजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भागीरथी जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी आर के सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article ऋषिकेश में हेरिटेज रिटेल आउटलेट “यातायात और पर्यटन” का उद्घाटन किया गया
Next Article विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रदेश में हो रहा है कुशल क्रियान्वयन: निदेशक डॉ नेहा गर्ग
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate