Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: हल्द्वानी में प्रधानमंत्री की रैली के लिए जनपद पुलिस ने जारी किया रुट प्लान, पढ़कर ही निकलें रैली में
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > हल्द्वानी में प्रधानमंत्री की रैली के लिए जनपद पुलिस ने जारी किया रुट प्लान, पढ़कर ही निकलें रैली में
Uttarakhand News

हल्द्वानी में प्रधानमंत्री की रैली के लिए जनपद पुलिस ने जारी किया रुट प्लान, पढ़कर ही निकलें रैली में

December 28, 2021 12:41 pm
Share
10 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्तावित हल्द्वानी कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा बृहद ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।

➡️ हल्द्वानी की सम्मानित जनता से अनुरोध है की असुविधा से बचने के लिए इस ट्रैफिक प्लान का भली-भांति अध्ययन कर लें।
➡️ ट्रैफिक प्लान को दो भागों में तैयार किया गया है।
➡️ पहला प्लान आम जनता के आवागमन हेतु तैयार किया गया है।
➡️ दूसरा प्लान रैली में प्रतिभाग करने वाले व्यक्तियों के लिए तैयार किया गया है।
➡️ कार्यक्रम के दौरान मंगल पड़ाव से सौरभ होटल तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
➡️ सुव्यवस्थित यातायात हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
➡️ नैनीताल पुलिस का प्रयास रहेगा की वीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े।

प्रधानमंत्री, भारत सरकार के हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सामान्य वाहनों हेतु रूट/डायवर्जन प्लान
यह रूट/डायवर्जन प्लान को समय प्रातः नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा।

बडे वाहनों का डायवर्जन-

1- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बडे़ वाहनों को शीतल होटल ति0 होते हुए बरेली रोड से तीनपानी बाईपास ति0 से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा, जहॉ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
2- बरेली रोड से आने वाले समस्त बडे वाहनों को तीनपानी बाईपास ति0 से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। जहॉ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
3- कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त बडे़ वाहनों को लामाचौड़ तिराहे से कालाढूंगी बाईपास रोड होते हुए हनुमान मन्दिर से आर0टी0ओ0 रोड से रामपुर रोड को भेजा जायेगा, जहॉ से वह अपने गन्तव्य को जायेंगे।
4- भीमताल/नैनीताल रोड की ओर से आने वाले समस्त बडे़ वाहनों को नारीमन ति0 काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को मण्डी बाईपास से टीपी नगर ति0 होते हुए रामपुर रोड को भेजा जायेगा।
5- गौलापुल/रेलवे क्रासिंग से शहर के अन्दर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

रोडवेज बसों एवं निजी बसों का डायवर्जन:-

1- रामपुर रोड से आने वाली उत्तराखण्ड रोडवेज की बसें टीपी नगर ति0 से डायवर्ट कर होण्डा शोरूम तिराहे से मंगलपडाव से रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी। इस रूट की अन्य राज्यों की बसें होण्डा शोरूम तिराहे तक आ सकेंगी।
2- बरेली रोड से आने वाली उत्तराखण्ड रोडवेज की बसें होण्डा शोरूम तिराहे से मंगलपडाव से रोडवेज स्टेशन आ सकेंगी। इस रूट की अन्य राज्यों की बसें होण्डा शोरूम तिराहे तक आ सकेंगी।
3- कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली समस्त रोडवेज की बसें मुखानी चौराहे से अर्बन बैंक तिराहा कालूशाही मन्दिर होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।
4- पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज/केमू की बसें नारीमन तिराहे से खेड़ा से गौलापुल होते हुए बनभूलपुरा से रोडवेज स्टेशन तक आ सकेंगी।
5- रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को रोजवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए प्रेम टॉकिज से नैनीताल बैंक तिराहे से बरेली रोड/रामपुर रोड जा सकेंगी।
6- रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशॉप लाईन होते हुए प्रेम टॉकिज से नैनीताल बैंक तिराहे से अर्बन बैंक तिराहे से कालाढूंगी रोड की ओर जा सकेंगी।
7- सिडकुल/अन्य निजी बसों हेतु मंगलपडाव से सौरभ होटल तक, सम्पूर्ण नबावी रोड एवं मुखानी चौराहे से पनचक्की चौराहे तक प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
8- इन्टरसिटी बसों हेतु नैनीताल बैंक तिराहे से तिकोनिया चौराहे की ओर प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

रूट-1 पर्वतीय क्षेत्र, चोरगलिया, सितारगंज की ओर से रैली में सम्मिलित होने वाले वाहनों हेतु-

पार्किंग स्थल में जाने का मार्ग:- इस ओर से रैली में सम्मिलित होने वाली बसें नारीमन तिराहे से कॉलटैक्स, होते हुए सौरभ होटल तिराहे पर कार्यकर्ताओं को उतारकर वापस बुड पैकर निकट हाईडिल गेट के पास स्थित पार्किंग स्थल में पार्क होंगी एवं कार्यकर्ता पैदल मार्ग से महारानी होटल तिराहे से सरस्वती रेस्टोरेंट होते हुए कार्यक्रम स्थल तक आ सकेंगे।
वाहनों का प्रकार बस
पार्किंग व्यवस्था
1-बुड पैकर के पीछे निकट हाईडिल गेट
2-रामलीला मैदान शीशमहल
3-नगर निगम इन्टर कॉलेज काठगोदाम
चौपहिया/ दोपहिया इस ओर से रैली में सम्मिलित होने वाले चौपहिया/दोपहिया वाहन नारीमन तिराहे से कॉलटैक्स, होते हुए सौरभ होटल तिराहे से परख इमेंजिंग सेन्टर ठण्डी सड़क के पास खाली प्लाट पर पार्क होंगी एवं कार्यकर्ता पैदल मार्ग से महारानी होटल तिराहे से सरस्वती रेस्टोरेंट होते हुए कार्यक्रम स्थल तक आ सकेंगे।
पार्किंग व्यवस्था
1-परख इमेंजिंग सेन्टर ठण्डी सड़क के पास खाली प्लाट
2-बुडलैण्ड शोरूम के पास नैनीताल रोड
3-पाठक डेली नीड्स के सामने पनचक्की-मुखानी रोड
4-क्वीन्स पब्लिक स्कूल
5-तिरूपति बैंकट हॉल एवं सामने खाली प्लॉट निकट पनचक्की चौराहा
6- सैंट पॉल स्कूल

रूट-2 लालकुऑ की ओर से रैली में सम्मिलित होने वाले वाहनों हेतु-

पार्किंग स्थल में जाने का मार्ग:- इस ओर से रैली में सम्मिलित होने वाली बसें तीनपानी तिराहे से गौलापुल, खेडा़ नारीमन तिराहे से कॉलटैक्स, होते हुए सौरभ होटल तिराहे पर जनता को उतारकर वापस बुड पैकर निकट हाईडिल गेट के पास स्थित पार्किंग स्थल में पार्क होंगी एवं कार्यकर्ता पैदल मार्ग से महारानी होटल तिराहे से सरस्वती रेस्टोरेंट होते हुए कार्यक्रम स्थल तक आ सकेंगे।
पार्किंग व्यवस्था बस चौपहिया/ दोपहिया
1-बुड पैकर के पीछे निकट हाईडिल गेट
2-नगर निगम इन्टर कॉलेज काठगोदाम
इस ओर से रैली में सम्मिलित होने वाले चौपहिया/दोपहिया वाहन गॉधी इ0का0 तिराहे से एफ0टी0आई0, आई0टी0आई0 से क्रियाशाला मुखानी चौराहे से सीधे पानी की टंकी के पास सेक्रेट हार्ट स्कूल में पार्क किये जायेंगे एवं कार्यकर्ता पैदल मार्ग से पानी की टंकी से कार्यक्रम स्थल तक आ सकेंगे।

पार्किंग व्यवस्था
1-सेक्रेट हार्ट सी0सैके0 स्कूल
2-श्यामा गार्डन
3-देवास सटलर डेन
4-जगदम्बा बैंकट हॉल
5-भाजपा कार्यालय के निकट
6-बी0ओ0बी0 एटीएम के समाने
7-अनन्द स्वीट्स के समाने पनचककी-मुखानी रोड
8-बैंक कॉलोनी दोनहरिया
9-खाली प्लाट निकट शिव मन्दिर मुखानी-पनचक्की रोड के सामने,
10-तिरूपति बैंकट हॉल एवं सामने खाली प्लॉट निकट पनचक्की चौराहा

रूट-3 रूद्रपुर की ओर से रैली में सम्मिलित होने वाले वाहनों हेतु

पार्किंग स्थल में जाने का मार्ग:- इस ओर से रैली में सम्मिलित होने वाली बसें सुशीला तिवारी अस्पताल से आई0टी0आई0 से क्रियाशाला तिराहा से मुखानी चौराहा से विवेकानन्द अस्पताल से शिवमन्दिर के पास स्थित पार्किंग में पार्क किये जायेंगे एवं कार्यकर्ता पैदल मार्ग से पानी की टंकी से कार्यक्रम स्थल तक आ सकेंगे।
बस पार्किंग व्यवस्था-
1-खाली प्लाट निकट शिव मन्दिर मुखानी-पनचक्की रोड
2-एच0एन0 इन्टर कॉलेज
3-उत्थान मंच हीरानगर
चौपहिया/ दोपहिया पार्किंग व्यवस्था
1-सेक्रेट हार्ट सी0सैके0 स्कूल
2-श्यामा गार्डन
3-देवास सटलर डेन
4-जगदम्बा बैंकट हॉल
5-भाजपा कार्यालय के निकट
6-बी0ओ0बी0 एटीएम के समाने
7-अनन्द स्वीट्स के समाने पनचककी-मुखानी रोड
8-बैंक कॉलोनी दोनहरिया
9–खाली प्लाट शिव मन्दिर के सामने मुखानी-पनचक्की रोड,
10-तिरूपति बैंकट हॉल एवं सामने खाली प्लॉट निकट पनचक्की चौराहा

उक्त पार्किंगों के पूर्ण रूप से भरने पर शेष वाहनों को रामलीला मैदान/मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में पार्क किये जायेंगे।

रूट-4 कालाढूंगी की ओर से रैली में सम्मिलित होने वाले वाहनों हेतु-

पार्किंग स्थल में जाने का मार्ग:- इस ओर से रैली में सम्मिलित होने वाली बसें मुखानी चौराहा से विवेकानन्द अस्पताल से शिवमन्दिर के पास स्थित पार्किंग में पार्क किये जायेंगे एवं कार्यकर्ता पैदल मार्ग से पानी की टंकी से कार्यक्रम स्थल तक आ सकेंगे।
बस पार्किंग व्यवस्था
1-खाली प्लाट निकट शिव मन्दिर मुखानी-पनचक्की रोड
2-एच0एन0 इन्टर कॉलेज
3-उत्थान मंच हीरानगर
चौपहिया/ दोपहिया पार्किंग व्यवस्था
1-सेक्रेट हार्ट सी0सैके0 स्कूल
2-श्यामा गार्डन
3-देवास सटलर डेन
4-जगदम्बा बैंकट हॉल
5-भाजपा कार्यालय के निकट
6-बी0ओ0बी0 एटीएम के समाने
7-अनन्द स्वीट्स के समाने पनचककी-मुखानी रोड
8-बैंक कॉलोनी दोनहरिया
9–खाली प्लाट निकट शिव मन्दिर मुखानी-पनचक्की रोड के सामने,
10-तिरूपति बैंकट हॉल एवं सामने खाली प्लॉट निकट पनचक्की चौराहा

उक्त पार्किंगों के पूर्ण रूप से भरने पर शेष वाहनों को रामलीला मैदान/मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में पार्क किये जायेंगे।

1- वी0आई0पी0/ उच्चाधिकारीगणों हेतु- गणपति बैंकट हॉल निकट पानी की टंकी
2- पुलिस/प्रशासन कार्मिकों हेतु – गुरू तेग बहादुर स्कूल ठण्डी सड़क
3- पत्रकार बन्धुओं हेतु – वीरशिवा पब्लिक स्कूल
4- पार्टी पदाधिकारीगण हेतु
1- शिव सुन्दरम बैंकट हॉल
2- मन्दिर के सामने दोनहरिया

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी
Next Article उत्तराखंड: 1521 कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, आयोग ने विज्ञापन जारी किया, तीन जनवरी से कर सकते हैं आवेदन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate