Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: अपना सबकुछ दांव पर लगाकर राज्य आंदोलन में कूद गए थे दिवाकर भट्ट, उत्तराखंड ने खोया एक और आंदोलनकारी नेता
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > अपना सबकुछ दांव पर लगाकर राज्य आंदोलन में कूद गए थे दिवाकर भट्ट, उत्तराखंड ने खोया एक और आंदोलनकारी नेता
Uttarakhand News

अपना सबकुछ दांव पर लगाकर राज्य आंदोलन में कूद गए थे दिवाकर भट्ट, उत्तराखंड ने खोया एक और आंदोलनकारी नेता

November 27, 2025 11:26 am
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

शंकर सिंह भााटिया
उत्तराखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं तथा आम लोगों की एक पीढ़ी यह दुनिया छोड़ती चली जा रही है। सन् 1994 में जब उत्तराखंड आंदोलन अपने चरम पर था, तब इन सभी लोगों ने बढ़चढ़कर अपनी भूमिका निभाई थी। एक-एक कर यह पीढ़ी दुनिया छोड़कर जा रही है, लग रहा है एक युग का अंत हो रहा है। मरना और पैदा होना यह सब शास्वत सत्य है, पैदा हुए हर व्यक्ति को एक दिन मरना ही है।

यह प्रक्रिया निरंतर चल भी रही है, लेकिन यह महसूस नहीं होती। लेकिन एक संघर्ष के दौर में शामिल बहुत सारे लोगों को जिन्हें हमने एकजुट होते हुए राज्य के लिए संघर्ष करते हुए देखा है, उनका अवसान एक पीढ़ी के समाप्त होने कीगवाही दे रहा है। जैसे भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की वह पीढ़ी जब दुनिया छोड़ती चली गई, उनके जाने को देश बहुत सिद्दत से अनुभव करता रहा, उसी तरह उत्तराखंड राज्य के लिए लड़ने वालों का इस दुनिया से जाना भी कम से कम उस दौर को जिसने देखा वह गंभीरता से महसूस करता है।

दिवाकर भट्ट उत्तराखंड आंदोलन के एक गरमपंथी नेता, जिस आंदोलन में शामिल हो जाए अपनी छाप छोड़ने वाले नेता के तौर पर पहचान रखने वाले दिवाकर भट्ट का जाना
आंदोलन के उस दौर को एक बार फिर जीवंत कर गया। दिवाकर भट्ट का नाम आते ही एक ऐसे नेता की छवि सामने आ जाती है, जो हमेशा एक गरम
दल के नेता के नेता रहे। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की तरह उत्तराखंड आंदोलन में कई नेताओं की इस तरह की पहचान रही, दिवाकर भट्ट ऐसे गुट का नेतृत्व करते थे।

उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता उत्तराखंड क्रांति दल के इस नेता की यह छवि पूरे आंदोलन में बनी रही। उत्तराखंड के अंदर निवास कर रहे गरमपंथी युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि प्रवासी उत्तराखंडी युवाओं में भी दिवाकर भट्ट का जबरदस्त आकर्षण देखा गया।

इसीलिए उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले इंद्रमणि बडोनी ने एक सम्मेलन में दिवाकर भट्ट को फील्ड मार्शल की उपाधि दी थी। अपनी इसी गरम दलीय प्रवृत्ति के अनुसार दिवाकर भट्ट ने उत्तराखंड आंदोलन में करंट लाने के लिए श्रीयंत्र टापू आंदोलन और खैंट पर्वत पर अनशन कर बीच-बीच में उत्तराखंड आंदोलन को गरम करने के प्रयास किए थे। जिसमें उन्हें काफी हद तक सफलता मिली तो श्रीयंत्र टापूआंदोलन में दो युवाओं को इस उग्रता की भेंट चढ़ना पड़ा।

पुलिस की ज्यादती की वहज से दो युवा अलकनंदा में बह गए और शहीद हो गए। उत्तराखंड आंदोलन का सहज नेतृत्व इंद्रमणि बडोनी कर रहे थे, काशी सिंह ऐरी उनके सबसे
विश्वस्त सहयोगी थे। जो एक गांधीवादी आंदोलन की तरह चलता रहा। लेकिन दल के अंदर दिवाकर भट्ट और उनके युवा सहयोगी आंदोलन को गरमपंथी बनाते रहे। हालांकि किसी भी आंदोलन में गरमपंथी और नरमपंथी नेताओं का समावेश जरूर होता है। यह आंदोलन को संतुलित करने का काम करता है। लेकिन इसके लिए आपसी तालमेल का होना जरूरी होता है।

उत्तराखंड आंदोलन में इस संतुलन का थोड़ा अभाव दिखाई दिया। दिवाकर भट्ट के इसी गरमपंथी रुख की वजह से आंदोलन के बीच उक्रांद में दो बार टूट हो गई। हांलाकि इसके लिए केवल एक पक्ष को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन संतुलन के अभाव के कारण आंदोलन के सामने यह दिक्कत आई। जिस वजह से कई बार आंदोलन कमजोर होता दिखाई दिया।

दिवाकर भट्ट इस दौर में तीन बार कीर्तिनगर के ब्लाक प्रमुख रहे। देवप्रयाग से विधायक रहे और राज्य सरकार में मंत्री रहे। नारायण दत्त तिवारी की सरकार ने आधे-अधूरे मन से जिस भू कानून का गठन किया था, खंडूड़ी सरकार ने उसे कड़ा करने का दावा किया था।

उस सरकार में राजस्व मंत्री के तौर पर दिवाकर भट्ट की भूमिका से कोई इंकार नहीं कर सकता। दिवाकर भट्ट जो भी रहे हों, लेकिन उत्तराखंड राज्य की लड़ाई लड़ने के लिए निस्वार्थ भाव से अपना सर्वस्व दांव पर लगाने वाले इन नेताओं की पीढ़ी के चर्चित गरमपंथी नेता के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री ने प्रगति मैदान नई दिल्ली में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयोजित उत्तराखंड दिवस में किया प्रतिभाग
Next Article लोक सेवा आयोग से चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate