देहरादून : सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों तक पहुंचाने और असंगठित कामगारों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने ई-श्रम पोर्टल विकसित किया है, जिसे आधार नंबर के साथ श्रमिक की जानकारियों को जोड़ा जाता है।
कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जा रहा है जिससे कि उन को रोजगार प्रदान करने में भी सहायता प्राप्त होगी। इसके अलावा डेटाबेस के माध्यम से सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लांच करने एवं उनका बेहतर संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी। ई-श्रम पोर्टल का संचालन लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया जा रहा है।
पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक भविष्य में सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। कंस्ट्रक्शन वर्कर प्रवासी मजदूर, रेहड़ी पटरी वाले, असंगठित क्षेत्र के E Shram Portal पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि का लाभ पंजीकृत श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा। कोई भी ऐसा व्यक्ति इस पोर्टल पर पंजीकरण कर सकता है जो एक असंगठित कामगार हो, जिसकी आयु 16-59 वर्ष के बीच हो तथा वह EPFO/ESIC या NPS (सरकार द्वारा वित्त पोषित) का सदस्य न हो।
पंजीकरण के लिए क्या आवश्यक है-
पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए आधार संख्या, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, IFSC कोड के साथ बचत बैंक खाता संख्या होना आवश्यक है। ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण कराने और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/hi में जाकर जानकारी ली जा सकती हैं।
ई श्रमिक कार्ड के फायदे-
केंद्रीय रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा ई श्रम पोर्टल लांच किया गया है।
ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से 38 करोड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का नेशनल डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
यह डेटाबेस आधार से सीड किया जाएगा।
इस पोर्टल के माध्यम से मजदूरों जेड रेहड़ी पटरी वालों एवं घरेलू कामगारों को एक साथ जोड़ा जाएगा।
पोर्टल पर श्रमिक का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल का प्रकार, परिवार से संबंधित जानकारी आदि दर्ज की जाएगी।
ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
सभी पंजीकृत श्रमिकों को 12 अंकों का रिकॉर्ड प्रदान किया जाएगा जो कि पूरे देश में मान्य होगा।
इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा।
ई-श्रम पोर्टल कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को उनके काम के आधार पर बांटा जाएगा जिससे कि उन को रोजगार प्रदान करने में सहायता प्राप्त होगी।
डेटाबेस के माध्यम से सरकार को श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजना लांच करने एवं उनका संचालन करने में भी सहायता प्राप्त होगी।
इस पोर्टल का संचालन लेबर एवं एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री द्वारा किया जाएगा।