Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: चम्बा टैक्सी स्टैंड में हुए भूस्खलन के मलबे में मिले पांच शव, कुल 07 वाहन हुए क्षतिग्रस्त
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > चम्बा टैक्सी स्टैंड में हुए भूस्खलन के मलबे में मिले पांच शव, कुल 07 वाहन हुए क्षतिग्रस्त
Uttarakhand News

चम्बा टैक्सी स्टैंड में हुए भूस्खलन के मलबे में मिले पांच शव, कुल 07 वाहन हुए क्षतिग्रस्त

August 23, 2023 9:13 am
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

एनएच 707ए चंबा-टिहरी मोटर मार्ग पर चम्बा थाने के समीप टैक्सी स्टैंड में हुए भूस्खलन के मलबे से कुल पांच शव बरामद हुए। सोमवार 21 अगस्त, 2023 को दोपहर लगभग 12.50 बजे चंबा-टिहरी मोटर मार्ग पर चम्बा थाने के समीप भूस्खलन से टैक्सी स्टैंड के उपर भारी मलवा आ गया, जिसमें कुछ गाड़ियों और लोगों के दबे होने की आशंका की सूचना प्राप्त हुई।

एसडीआरएफ, राजस्व, पुलिस, फायर, 108, एम्बुलेंस, जेसीबी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। भूस्खलन से सड़क पर भारी मलवा आ गया था, जिसको 6 जेसीबी, 8 डंपर, 01 पोकलैंड के माध्यम से देर रात 01 बजे तक हटाया जा सका।

उक्त दुर्घटना में कुल पांच जनहानि हुई। इसके साथ ही 04 चोपहिया वाहनों, 03 दोपहिया वाहनों, नगर पालिका का शौचालय एवं चम्बा थाने के गेट को क्षति हुई। दुर्घटना स्थल के आस-पास के 04 घरों के 07 परिवारों को नोटिस देते हुए खाली करवाया गया। लोगों को उनकी आपसी सहमति से उनके रिश्तेदारों के घर शिफ्ट किया गया।

भारी मलबे से पांच शव बरामद किए गए, जिनमें-
1. पूनम खंडूडी पत्नी सुमन खंडूड़ी, उम्र लगभग 30 वर्ष, ग्राम जसपुर कंडीसौड़ टिहरी।
2. एक बच्चा पुत्र सुमन सिंह, उम्र लगभग चार माह।
3. सरस्वती देवी बहन सुमन सिंह, उम्र लगभग 32 वर्ष।
4. प्रकाश पुत्र फूलदास, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी नावगर चम्बा टिहरी।
5. सोहन सिंह रावत पुत्र रुकम सिंह, उम्र लगभग 34 वर्ष, ग्राम बेरगणी, ब्लॉक् थौलधार टिहरी।

शवों का पंचनामा हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है तथा पंचनामा के बाद शावों को परिजनो को सौंप दिया गया है। दुर्घटना में समस्त मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख की अनुमन्य राहत राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। मोटर मार्ग सुचारू कर दिया गया है तथा वर्तमान में सुरक्षा के दृष्टिगत आवागमन/यातायात हेतु प्रतिबंधित किया गया।

मंगलवार को प्रेस ब्रिफिंग करते हुए कहा कि जनपद की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए सभी लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। घरों का निर्माण करते समय स्लोप का ध्यान रखते हुए भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के उपरांत ही किया जाए, क्योंकि अधिक बरसात में इन स्थानों पर खतरा ज्यादा बढ जाता है। आपदा प्रभावित परिवारों की हर सम्भव मदद की जायेगी। इसके साथ ही नए-नए बने स्लाईड जोन को चिन्हित कर उन पर भी उचित कार्य किया जायेगा।

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया
जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर
उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि
देहरादून के जोगीवाला क्षेत्र में अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार से वरिष्ट पत्रकार शीशपाल गुसाईं सहित 11 विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article GOOD NEWS: वुमेंस उत्तराखंड प्रीमियर लीग की जल्द होगी शुरुआत, टीवी पर होगा लाइव प्रसारण
Next Article आज इतिहास अपना चंद्रयान-3, इस समय होगा लाइव टेलीकास्ट, जानिए
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

डीएम का आदेशः पर्याप्त संसाधनों के साथ मानकों पर जल्द पूरे हो चल रहे निर्माण कार्य
Uttarakhand News
December 19, 2025
भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’
Uttarakhand News
December 19, 2025
भालू के हमले में महिला हुई घायल
रुद्रप्रयाग
December 18, 2025
ऋषिकेश तहसील परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित
देहरादून
December 15, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand Newsबागेश्वर

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में कांडा में आयोजित हुआ जनता दरबार

December 15, 2025
Uttarakhand News

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी ₹249.56 करोड़ की दूसरी किस्त, विकास कार्यों को मिलेगी गति

December 15, 2025
Uttarakhand News

जोंडला, अगस्त्यमुनि के समीप गुलदार का सफल रेस्क्यू

December 14, 2025
Uttarakhand News

स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान

December 14, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारम्भ

December 13, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनपद बागेश्वर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

December 6, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate