Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: कामयाबी: पंतजलि नाम से ठगी करने वाले शातिर को बिहार से किया गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > कामयाबी: पंतजलि नाम से ठगी करने वाले शातिर को बिहार से किया गिरफ्तार
Uttarakhand News

कामयाबी: पंतजलि नाम से ठगी करने वाले शातिर को बिहार से किया गिरफ्तार

August 13, 2023 3:42 pm
Share
6 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4


लंदन यूनाइटेड किंगडम की IP से तैयार की गई थी वेबसाइट, इंटरनेशनल पेमेंट का था फंडा

प्रकरण में विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लेते हुए एक अन्य शातिर अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया

शातिरों ने 15 दिन में की थी 16.3 लाख की अवैध कमाई, बीते माह ही खरीदे थे 02 मकान तथा 02 लग्जरी गाड़ी, हरिद्वार पुलिस ने सब जब्त कर लिया

एसपी सिटी द्वारा प्रेस वार्ता कर किया गया खुलासा

अच्छा केस वर्क आउट हुआ है लेकिन ऑनलाइन फ्रॉड भी आए दिन हो रहे हैं। इस प्रकार के फ्रॉड से बचने को पुलिस तो लगातार आमजन को जागरूक कर ही रही है लेकिन लोगों को भी सतर्कता के साथ पूरी जानकारी करने के बाद ही, ऑनलाइन लेनदेन करना चाहिए – एसएसपी हरिद्वार

हरिद्वार: विगत कुछ महीनों से जनपद के थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत पतंजलि संस्थान में इलाज के नाम पर हो रही फर्जी बुकिंग, बीमार पीड़ित से ठगी तथा पतंजलि योगपीठ की आम छवि खराब करने आदि के सम्बन्ध में थाना बहादराबाद पर मु0अ0स0 317/23 धारा 420/467/468/471 ipc दर्ज हुआ था।

विवेचना से पता चला कि अभियुक्तों ने पतंजलि में बुकिंग के लिए पतंजलि के नाम पर लंदन यूनाइटेड किंगडम की IP से फर्जी वेबसाइट तैयार की हुई है और डोमेन खरीदने के लिए पेमेंट का मोड भी इंटरनेशनल चुना ताकि किसी को दूर-दूर तक कोई शक न हो।

अभियुक्तों द्वारा बेहद शातिर तरीके से फर्जी आईडी के सिम निकलवाकर भिन्न-भिन्न ऑनलाइन वॉलेट, paytm बैंक, fincare बैंक, इक्विटस बैंक आदि खातों से फ्रॉड अमाउंट को ट्रांसफर किया जाता था और भोले भाले लोगों के खातों का एक्सेस लेकर उनसे विड्रॉल किया जाता था।

अभियुक्त इतने ज्यादा शातिर थे कि IFSC कोड को भी काउंटरफीट कर के हरिद्वार का Display कर देते थे। जिससे पीड़ित को विश्वास हो जाता था कि ये खाता पतंजलि योगपीठ का ही है और पीड़ित बेहद आसानी के साथ अपने गाड़े खून पसीने की कमाई को “बेहतर इलाज का सोचकर” अकाउंट में जमा कर देता था जबकि जांच के दौरान खाते बंगाल, बिहार, उड़ीसा व तमिलनाडु के पाए गए।

हरिद्वार पुलिस द्वारा बेहद बारीकी से की गई जांच पड़ताल में अभियुक्तों के खाते की केवाईसी का स्थान, एटीएम विड्रॉल का स्थान, कॉलिंग नंबर की लोकेशन तथा वेबसाइट क्रिएशन का स्थान आदि अन्य कई जानकारी करने पर और उन सभी की आपस में कड़ी जोड़ते हुए जब मिलान किया तो लोकेशन यूनाइटेड किंगडम तथा देश के अन्य भिन्न भिन्न स्थानों की आई। जिस कारण इस केस को वर्क आउट करना लगातार पेचीदा होता जा रहा था।

उक्त सम्बन्ध में आरोपियों की धर पकड़ के लिए एसएसपी अजय सिंह के कुशल निर्देशन में टीम का गठन करने के साथ-साथ पेचदगियो से भरे इस केस के खुलासे हेतु साइबर क्षेत्र की जानकारी रखने वाले एक्सपर्ट्स से भी राय लेकर टीम के साथ समय-समय पर साझा की जा रही थी।

दिन-रात की मेहनत और कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आखिरकार गठित टीम ने तत्परता एवं दक्षता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 10.08.23 को बिहार के नवादा जिले के ग्राम सोहजाना से बुकिंग हेतु बने फर्जी कॉल सेंटर से 2 साइबर ठगों को ग्रामीणों के भारी प्रतिरोध के बाबजूद गिरफ्तार/अभिरक्षा में लिया।

अभियुक्तों के मोबाइल की जांच से पाया गया कि सॉफ्टवेयर की मदद से अभियुक्त अपने फोन की proxy लोकेशन किसी अन्य स्थान की कर देते थे, जिससे पीड़ित को जिस नंबर से कॉल आती थी उनकी लोकेशन देश के भिन्न-भिन्न कोनों मुंबई, असम, कोलकाता की आती।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में एक विधि विवादित किशोर होने के कारण आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया जबकि दूसरे शातिर अभियुक्त को माननीय CJM कोर्ट नवादा में पेश कर ट्रांजिट रिमांड हासिल कर हरिद्वार लाया गया। अभियुक्तों के बयान व मोबाइल से मिले अहम साक्ष्यों के आधार पर अन्य फरार अभियुक्तों को ट्रेस आउट किया जा रहा है।

अभियुक्तों के व्हाट्सएप चैट तथा मौजूद अन्य दस्तावेजों से पता चला कि अभियुक्तों द्वारा मात्र 15 दिनों में 16.3 लाख की अवैध कमाई की गई तथा विगत कुछ ही माह में अभियुक्त सुरेंद्र ने 2 नए मकान तथा एक बोलेरो व एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी खरीदी है। इसके अतिरिक्त भी हरिद्वार पुलिस अन्य कई सारे एंगल पर काम कर रही है प्रकरण में गंभीरतापूर्वक विवेचना जारी है।

अभियुक्तों से अपराध में प्रयुक्त 3 मोबाइल (जिनमें पतंजलि में बुकिंग से संबंधित फर्जी बाउचर, लाखों रुपयों के लेन देन का हिसाब व अन्य महत्वपूर्ण व्हाट्सएप चैट) इत्यादि प्राप्त हुआ है। प्रकरण से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि को खंगाला जा रहा है।

बनाई गई फर्जी वेबसाइट-
patanjaliyoggramyogram@gmail.com, http://yogaonline.in आदि

नाम पता अभि0
1- सुरेंद्र चौधरी पुत्र बिशुन चौधरी निवासी ग्राम कविरपुर, थाना शेखुपुर सराय, जिला शेखपुरा, बिहार ।
2 – बाल अपचारी निवासी बिहार

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article टोंस नदी में समाया सेब से भरा पिकअप वाहन, ड्राइवर का शव हुआ बरामद
Next Article मुख्यमंत्री ने गुच्चु पानी में आयोजित ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate