Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: रैली से लेकर रोपण तक, बागेश्वर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > बागेश्वर > रैली से लेकर रोपण तक, बागेश्वर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…
Uttarakhand Newsबागेश्वर

रैली से लेकर रोपण तक, बागेश्वर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

Last updated: June 5, 2025 4:26 pm
Debanand pant
Share
3 Min Read
SHARE

बागेश्वर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन कपकोट के केदारेश्वर मैदान में सम्पन्न हुआ, जिसमें रैली, वृक्षारोपण, साइकिल रैली, क्रॉस कंट्री दौड़, शपथ ग्रहण तथा हस्ताक्षर अभियान जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं।

मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड कार्यालय से केदारेश्वर मैदान तक निकाली गई भव्य जागरूकता रैली से हुआ, जिसे विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया एवं जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में एनसीसी, एनएसएस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए। “माँ की ममता, पेड़ का दान – एक पेड़ माँ के नाम”, “धरती और अंबर करे पुकार – पर्यावरण सुरक्षा करो अपार”, “प्लास्टिक का करें बहिष्कार – धरती को बनाएं हरा-भरा संसार” जैसे नारों ने वातावरण को जागरूकता से सराबोर कर दिया।

केदारेश्वर मैदान में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और हस्ताक्षर अभियान में भागीदारी करवाई।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रिया कोरंगा, निबंध में उमंग सिंह तथा पत्र लेखन में गौरव कोरंगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीक्षा कोरंगा, रीना और करिश्मा देवली को द्वितीय, जबकि खुशबू कोरंगा, जानकी दानू और प्रीति मेहता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि पर्यावरण ही हमें स्वच्छ हवा और जल प्रदान करता है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौती पर चिंता व्यक्त करते हुए सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी को इसका समाधान बताया। साथ ही नदियों की स्वच्छता और वनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए इसके उपयोग से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने रोपित पौधों की सुरक्षा हेतु टी-गार्ड लगाने और संभाव्यता हो तो उनका जीओ-टैगिंग करने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारी को दिए। इससे पूर्व उन्होंने खेल विभाग द्वारा आयोजित साइकिल रैली एवं क्रॉस कंट्री दौड़ को रवाना किया तथा कलेक्ट्रेट परिसर में “मेरा वोट – मेरी पहचान, मेरा वृक्ष – मेरी जान” कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया, ब्लॉक प्रशासक गोविंद सिंह दानू, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, सभासदगण, मुख्य शिक्षा अधिकारी जी.एस. सौन, उपजिलाधिकारी अनिल सिंह रावत, सहायक संभागीय अधिकारी अमित कुमार, खंड विकास अधिकारी ख्याली राम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की नई 2025 XL750 ट्रांसऐल्प ‘बुकिंग्स शुरू’
हलसी गांव में गुलदार ने बकरी चराने गई महिला को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत का माहौल
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, क्या बोले सचिव पंचायतीराज?
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश संभावित आपदाओं से बचाव को रहें एडवांस तैयारी
गरम होता एशिया: समंदर से पहाड़ तक जलवायु संकट की मार, लेकिन चेतावनी और तैयारी ने बचाई जानें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी…
Next Article ग्राम सारी की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, बैग निर्माण इकाई से साकार हुआ स्वरोजगार का सपना…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया केदारनाथ धाम का स्थलीय निरीक्षण
Uttarakhand News
June 22, 2025
दिलाराम से बालाहिसार: देहरादून और मसूरी में पठानों की अफगान विरासत
Uttarakhand News उत्तरकाशी
June 22, 2025
डीएम का ऋषिकेश में चारधाम यात्रा व्यवस्था का निरीक्षण
Uttarakhand News देहरादून
June 22, 2025
रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के 31 जुलाई तक करें आवेदन
Uttarakhand News
June 22, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand Newsदेहरादून

उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा से जुड़ा एक मर्मस्पर्शी युगल गीत ‘‘आस- त्वे से मिलणै की’’ यूट्यूब पर लॉन्च हुआ

June 22, 2025
Uttarakhand Newsदेहरादून

त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी

June 21, 2025
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

कार्यभार ग्रहण करते ही नवनियुक्त जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने पैदल मार्ग से यात्रा कर लिया बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद

June 21, 2025
Uttarakhand Newsदेहरादून

मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण से दिया “हर घर योग, हर जन निरोग’’ का संदेश

June 21, 2025
Uttarakhand Newsदेहरादून

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ

June 21, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने विदेशों से आए डेलिगेट्स के बीच बताई उत्तराखंड की विशेषताएं

June 21, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate