Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: जिला अस्पताल पौड़ी की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में विधायक पोरी के निजी सचिव ने जिलाधिकारी के समक्ष रखे अहम मुद्दे
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > जिला अस्पताल पौड़ी की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में विधायक पोरी के निजी सचिव ने जिलाधिकारी के समक्ष रखे अहम मुद्दे
Uttarakhand News

जिला अस्पताल पौड़ी की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में विधायक पोरी के निजी सचिव ने जिलाधिकारी के समक्ष रखे अहम मुद्दे

July 3, 2025 4:53 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

पौड़ी: आज जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति, स्वच्छता एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गहन समीक्षा की गयी। विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी के उपस्थित नहीं होने पर उनके निजी सचिव सुभाष रावत ने बैठक में शिरकत व जिलाधिकारी के समक्ष अहम मुद्दे प्रस्तुत किए, निजी सचिव ने इन अहम बिंदुओं पर चर्चा की।

1. जिला अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति जिसमें वार्ड ब्वाय एवं वार्ड आया की जरूरी नियुक्ति करना, जिससे कि आईपीडी मरीजों का अच्छे से इलाज मिल सके।
2. जिला अस्पताल में मौजूद जन औषधि केन्द्रों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
3. जिला अस्पताल के पास उचित पार्किंग व्यवस्था एवं मुख्य मार्ग का सुधारीकरण करना जिससे आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
4. पूर्व में संचालित मोबाइल हेल्थ वैन का संचालन फिर से शुरू करना जिससे कि दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में मौजूद ग्रामीणों को अपने गांव में ही बेसिक ट्रीटमेंट एवं दवाइयां मिल सकें।
5. जिला अस्पताल से कम से कम मरीजों को रैफर करना।

जिलाधिकारी ने रेफरल रजिस्टर का अवलोकन करते हुए रेफरल सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिला अस्पताल में ही इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जाय, ताकि मरीज रेफर न हो। इसके साथ ही पौड़ी में कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सकों की सूची की भी समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य उपकरणों की स्थिति पर चर्चा करते हुए खराब पड़े वेंटिलेटर और एक्स-रे मशीनों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत हेतु वार्षिक अनुरक्षण अनुबंध की प्रक्रिया शुरू करने को कहा।
बैठक में जिलाधिकारी ने मानव संसाधन की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, एक्स-रे तकनीशियन, वाहन चालक और कक्ष सेवक/सेविकाओं की नियुक्ति के प्रस्ताव पर अनुमोदन दिया। साथ ही कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से अतिरिक्त कक्ष सेवक/सेविकाओं को जिला अस्पताल भेजा जायेगा।

बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के प्रवेश द्वारों पर नियाॅन लाइट लगाने हेतु डीपीआर तैयार करने और सीसी रोड व इंटरलॉकिंग टाइल्स के लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाए जाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने जिला योजना में आवासीय भवनों के निर्माण, मरम्मत तथा नए अस्पताल भवन के प्रस्ताव शामिल करने को भी कहा।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलडी सेमवाल को सचल चिकित्सा वाहनों के संचालन के लिए बहुउद्देशीय शिविरों का रोस्टर बनाने के निर्देश दिये। साथ ही कैंसर डे केयर सेंटर को जल्द सुचारु रूप से कार्यशील बनाने के निर्देश दिये गये।

रिपोर्टिंग व्यवस्था पर बल देते हुए जिलाधिकारी ने टीबी, एनीमिया, इम्यूनाइजेशन के संबंध में नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने जन औषधि केंद्रों की स्थिति पर चर्चा करते हुए निर्देश दिये कि अस्पताल में जितनी भी दवाएं लिखी जाती हैं, उन्हें यहीं से उपलब्ध कराया जाय। साथ ही उन्होंने कहा कि जनऔषधि केंद्रों में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त संख्या में उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु हेल्प डेस्क को प्रशिक्षण देने, आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने और बायोममीट्रिक मशीन क्रय करने के निर्देश भी दिये।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने अस्पताल के महिला व पुरुष सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों का हालचाल जानने के साथ जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। औषधि भंडार के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी आवश्यक व जीवन रक्षक दवाओं को उपलब्ध रखने के निर्देश दिये। पैथोलॉजी कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिये कि पैथोलॉजी लैब में उपलब्ध सभी स्वास्थ्य परीक्षणों की सूची तैयार कर प्रवेश द्वार पर चस्पा करवाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने क्षय नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण के दौरान उन्होंने तमाम सुविधाओं का जायजा लिया तथा वैकल्पिक वैद्युत व्यवस्था के तौर पर जनरेटर/इनवर्टर की व्यवस्था के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी क्षयरोगियों से प्रत्येक पखवाड़े में संपर्क कर उनकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि सुभाष रावत, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद, एसीएमओ रमेश कुंवर, विनय कुमार त्यागी सहित समिति के सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article 26 किमी रिस्पना – बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए केंद्र से अनुरोध- सीएम धामी
Next Article प्रत्याशियों में उत्साह, प्रस्तावकों के साथ जमा किए नामांकन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate