Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: लोकगंगा : मध्य हिमालय की जनजातियां पर केन्द्रित अंक
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > लोकगंगा : मध्य हिमालय की जनजातियां पर केन्द्रित अंक
Uttarakhand News

लोकगंगा : मध्य हिमालय की जनजातियां पर केन्द्रित अंक

August 29, 2021 11:09 am
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

डॉ. नंद किशोर हटवाल

उत्तराखण्ड को यहां के पर्वत, झरने, नदियों, तीर्थ और पर्यटन स्थलों के साथ यहां की सामाजिक विविधता ने भी खूबसूरती बख्शी है। विशेषकर यहां निवास करने वाली जनजातियां इस राज्य की विशिष्ठ पहचान को स्थापित करती हैं। जनजातियों की सामाजिक सांस्कृतिक विशिष्ठता हमारे राज्य की धरोहर है। लोकगंगा का जुलाई 2021 का ‘मध्य हिमालय की जनजातियों’ पर केन्द्रित विशेषांक हमें इस धरोहर से परिचित कराने का महत्पूर्ण प्रयास है।

अंक में यहां की शौका, थारू, बुक्सा, भोटिया, जौनसारी और राजी जनजाति के बारे में आलेख हैं वहीं उत्तराखण्ड के गुर्जर, जौनपुर और रंवाई क्षेत्र के बारे में भी जानकारियां हैं।

अंक में सिर्फ मध्यहिमालय की जनजाति के बारे में ही नहीं मध्य हिमालय से बाहर पूर्वी और पश्चिमी हिमालय की जनजातियों, हिमालय के विशिष्ट समाजों और जातियों पर भी आलेख हैं। लाहौल, स्पीति, किन्नौर, लदाख, कांगड़ा, काश्मीर क्षेत्र, वहां के समाजों, हिमाचल के भेड़वाल गद्दी और पाकिस्तान स्थित हिंदूकुश पर्वत की घाटी में रहने वाली जनजाति पर केन्द्रित आलेख भी इस अंक में सम्मिलित किए गए हैं।

अंक में सम्मिलित लेखों पर एक नजर –

मध्य हिमालय की जनजातियां : डॉ योगम्बर सिंह बर्त्वाल,
स्पीति घाटी की कृषि संस्कृति : कलजंग छोकित,
तिब्बत की ओर (संस्मरण) जय प्रकाश पंवार,
सौक जनजाति (शोध पत्र) डॉ. प्रभा पंत,
जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति, किन्नौर और बलिस्तान की लोक परंपरा में सृष्टि की रचना, छोरिंग दोरजे,
उत्तराखण्ड की जनजाति थारू का मूल : डॉ. राज सक्सैना,
लवी मेला और बुशहर रियासत : आशा शैली,
नीति माणा घाटियों की जन जातियों के साथ दो वर्ष : सुशीचन्द्र डोभाल,
कोशू घास की भांति नर्म सुन्दर किन्नर लोग : डॉ बुद्धिनाथ मिश्र,
रवांई और जौनसार बावर का लोक साहित्य : प्रो. प्रभात उप्रेती,
‘शिंग-टकाश्में’ और किन्नर : संतराम बी.ए.,
कश्मीर का एक वाद्य यंत्र तुंबक नारी : उमा मैठाणी,
गद्दी विवाह : राहुल सांकृत्यायन,
राजी जनजाति का उत्थान पुनर्वास की समाधान : अशोक पंत,
गमशाली गांव का लास्पा उत्सव : नंदकिशोर हटवाल,
जनजातियों द्वारा प्रयोग में लाए जाने वाले बर्तन : महावीर रंवाल्टा,
उत्तराखंड की रंग्पा जनजाति : बसंती मठपाल,
तराई की बुक्सा जनजाति : धर्म सिंह बसेड़ा,
लद्दाख आर्थिक एवं सामाजिक परिप्रेक्ष में : विशम्बर दत्त नौटियाल,
पुरातन जातियां वह जातिवाद का मूल विचार : डॉ. हेमा उनियाल,
जौनपुर के आभूषण और परिधान : सुरेंद्र पुंडीर,
न रही बेड़ वार्ता न रहे बेड़ा : वीरेंद्र बर्त्वाल,
मिट रहा है जनजातियों का हुनर : कविता बिष्ट,
कांगड़ा की लोक गाथा में नारी : चंद्र रेखा ढ़डवाल,
हिमाचल के भेड़वाल गद्दी जनजाति : कल्पना बहुगुणा,
ईश्वर का संसार लाहौर स्पीति : सुनीता भट्ट पैन्यूली,
रंवाई महिलाओं की मजबूत सांस्कृतिक पहचान : अरण्य रंजन एवं अनीता राणा,
किन्नौर और स्पीति में कुछ दिन (यात्रा वर्णन) : कल्पना पंत त्रिपाठी,
हिंदुकुश के रहवासी : मंजू काला,
सीमांत का प्रहरी भोटिया समुदाय : प्रवीण कुमार भट्ट,
उत्तराखंड में गुर्जर : निशांत वर्मा,
जौनसार बावर अतीत से भविष्य तक, सुभाष तराण,
गज्जू मलारी (लोकगाथा) : कल्पना बहुगुणा,
किन्नौर की हीर फूलमा (संकलन) मंजू काला,
वह बना दिया जो नहीं था : डॉ अरूण कुकशाल।

ये सभी आलेख पठनीय हैं और कुछ न कुछ जानकारियां हमें दे जाते हैं। लोकगंगा का यह अंक बहुमूल्य जनजातीय सांस्कृतिक सम्पदा से परिचित कराने का महत्वपूर्ण प्रयास है। धार्मिक, सामाजिक और भाषिक विविधताओं से युक्त भारतीय समाज में इस प्रकार के प्रयासों की प्रासंगिकता और महत्ता बढ़ जाती है। इस प्रकार की सामग्री हमें विविध समाजों और संस्कृतियों की खूबसूरती से परिचित कराते हुए आपसी समझ और रिश्तों को मजबूत बनाने में भी मददगार हो सकते हैं। आज के सामाजिक तानो-बानो के छीजते दौर में इसे एक जरूरी दस्तावेज कहा जा सकता है। इस दृष्टि से भी यह अंक पठनीय और संग्रहणी है।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article आयुष्मान कार्ड यानी बुरे वक्त का सच्चा साथी, इसलिए आप भी देर मत कीजिए
Next Article मुख्यमंत्री ने ‘नीरज चोपङा ग्लोरी क्रास कंट्री रन’ को फ्लैग ऑफ किया, जाॅगिंग करते प्रतिभाग किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate