Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: प्रसव के बाद किये जाने वाले मुख्य योगासन
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > प्रसव के बाद किये जाने वाले मुख्य योगासन
Uttarakhand News

प्रसव के बाद किये जाने वाले मुख्य योगासन

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

प्रसव के बाद किये जाने वाले मुख्य योगासन
गर्भावस्था के बाद स्वस्थ एवं टोन शरीर पाने के लिए योग के आसन: डाॅ0 सुजाता संजय
सी-सेक्शन के बाद व्यायाम करने के होते हैं काफी लाभ: डाॅ0 सुजाता संजय

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 का विषय महिला सशक्तिकरण के लिए योगश् है, जो महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने पर केंद्रित है।. योग न सिर्फ किशोरावस्था में बल्कि उम्र के हर पड़ाव में मददगार साबित हो रहा है. महिलाओं की शारीरिक संरचना, उनके रोग और तकलीफें पुरुषों से अलग होती हैं. ऐसे में महिलाओं के लिए कुछ चुनिंदा आसन हैं, जिसे आसानी से तकिये या फिर दीवार के सहारे से घर में किया जा सकता है।

बच्चे को जन्म देना हर माँ के लिए बहुत ही खुशी का पल होता है इसलिए जब लेडी प्रेग्नेंट होती है तो उसे अपने बढे हुए वजन को लेकर कोई परेशानी नहीं होती है प्रसव के बाद आए बदलावों के कारण नयी माँ के वजन का बढ़ना बहुत ही सामान्य बात है। यह बदलाव दवाइयों और इंजेक्शन आदि से ठीक नहीं होते लेकिन योग से यह समस्या आसानी से कम हो सकती है।

डाॅ0 सुजाता संजय, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, संजय आॅर्थेापीडिक, स्पाइन एवं मैटरनिटी सेंटर ने बताया कि डिलीवरी चाहे नॉर्मल हो या सी सेक्शन दोनों ही सूरतों में योग एकदम शुरू नहीं करना चाहिए बल्कि कुछ हफ्तों के बाद जब घाव और टांके पूरी तरह से ठीक हो जाएँ उसके बाद ही विचार करना बेहतर है। लेकिन हां इसके फायदे कई हैं। योग से प्रसव के बाद कमजोर हुआ शरीर तो मजबूत बनता ही है साथ ही इससे तनाव से भी मुक्ति मिलती है। प्रेगनेंसी के दौरान जो भी शारीरिक और मानसिक समस्याएं पैदा होती हैं!

सामान्य तौर पर एक महिला नॉर्मल डिलीवरी के लगभग 4 से 6 महीने के बाद योग करना शुरू कर सकती है। परंतु सी-सेक्शन के बाद योग कब शुरू करना चाहिए इस बारे में आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है। डॉक्टर पहले चेक करेंगे और उसके बाद ही वे आपको एक्सरसाइज करने के कुछ टिप्स और गाइडेंस दे सकते हैं। यदि डॉक्टर कहते हैं कि आप एक्सरसाइज कर सकती हैं तो आपको सरल आसन से योग करना शुरू कर देना चाहिए और फिर धीरे-धीरे अपने इस रूटीन को थोड़ा कठिन करती रहें।

डाॅ0 सुजाता संजय ने बताया कि सी-सेक्शन के बाद योग करने से आपकी मांसपेशियां एक्टिव व मजबूत होती हैं और आपकी पूरी तरह से रिकवरी होने में मदद मिलती है। कमजोर व ढीली मांसपेशियां और लिगामेंट्स एक बार फिर से टाइट व ऑर्डर में आ जाते हैं और यह आपको चिंता-मुक्त रखने में मदद करता है। योग से आप ज्यादा देर तक ध्यान व फोकस रह सकती हैं। यह आपके मस्तिष्क, शरीर और आत्मा को शांति प्रदान करता है।
डाॅ0 सुजाता ने बताया कि सिजेरियन सेक्शन से डिलीवरी के बाद सामान्य स्थिति में आने में वक्त लगता है। एक अनुमान के मुताबिक डिलीवरी के बाद महिला को नॉर्मल होने में लगभग 18 महीने लग जाते हैं। क्योंकि इस दौरान महिला अपने स्वास्थ्य से ज्यादा अपने बच्चे पर ध्यान देती है।जब भी आप योग करें तो हमेशा आपको पहले बेसिक स्ट्रेचिंग और ब्रीथिंग एक्सरसाइज करने से शुरू करना चाहिए। इस दौरान आप बहुत ज्यादा एक्सरसाइज व स्ट्रेचिंग न करें और आप उतना ही करें जितनी आपकी शारीरिक क्षमता हो। लेकिन, कुछ समय बाद आप व्यायाम कर सकती हैं।

महिलाओं को नियमित तौर पर तीन योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। ये योग स्त्रियों की शारीरिक और मानसिक सेहत को बेहतर बनाता है और कई रोगों से बचाव करता है। ये रहे महिलाओं के लिए जरूरी और फायदेमंद योगासन।

बालासन

इस योग के अभ्यास से मन मस्तिष्क शांत रहता है। हार्मोनल बदलाव के दौरान मानसिक स्थिति में स्थिरता रहती है। बालासन के अभ्यास से पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग होती है। दर्द में आराम महसूस होता है, साथ ही स्ट्रेस को दूर करने में मदद मिलती है।

ब्रिज पोज -सेतुबंधासन

ब्रिज पोज का अभ्यास भी महिलाओं के लिए लाभकारी है। इस आसन से पेल्विक और कोर मजबूत होते हैं। अनियमित पीरियड आने में असरदार होता है। वही सभी ज़रूरी अंगों में प्राण शक्ति का संचार करता है। शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाने के साथ ही कमर और हिप्स के दर्द में आराम मिलता है।

भुजंगासन

बढ़ती उम्र की महिलाओं के लिए भुजंगासन का अभ्यास लाभकारी होता है। इस आसन के अभ्यास से शरीर के ऊपरी हिस्से में खिंचाव आता है और चेहरे पर चमक भी आती है।
हालांकि किसी भी तरह के व्यायाम से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के निधन पर दी श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर विदाई दी
चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article गुंजी का बनाया जायेगा मास्टर प्लान
Next Article आदि कैलाश से मुख्यमंत्री ने दिया योग का संदेश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
Uttarakhand News
February 20, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Uttarakhand News
February 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल

February 8, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate