Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: जनपद के दूरस्थ क्षेत्र घंघासू में शिविर लगने से उमड़े ग्रामीण, 94 शिकायतों में 40 का किया गया निस्तारण
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > जनपद के दूरस्थ क्षेत्र घंघासू में शिविर लगने से उमड़े ग्रामीण, 94 शिकायतों में 40 का किया गया निस्तारण
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

जनपद के दूरस्थ क्षेत्र घंघासू में शिविर लगने से उमड़े ग्रामीण, 94 शिकायतों में 40 का किया गया निस्तारण

June 5, 2020 3:39 pm
Share
7 Min Read
mangesh
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रुद्रप्रयाग: तहसील दिवस एवं बहउद्देशीय शिविर में जनता द्वारा की जाने वाली शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर ही करें। शिकायत निस्तारण के पश्चात निस्तारण की प्रति शिकायकर्ता को भी उपलब्ध कराते हुए जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

यह बात जिलाधिकारी मंगेश घिल्ड़ियाल ने दूरस्थ क्षेत्र राजकीय इण्टर कालेज घंघासू-बांगर में आयोजित तहसील दिवस एवं शिविर में उपस्थित अधिकारियों से कही। जिलाधिकारी ने शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने तथा जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए स्टाॅल एवं प्रदर्शनी न लगाये जाने वाले विभाग के अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस एवं शिविर में फरियादियों ने पेयजल, सडक, आवास, विद्युत, आर्थिक सहायता आदि समस्याओं से सम्बन्धित 94 शिकायतें दर्ज कराई गई, जिसमें से 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

शिविर में राजस्व विभाग, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य, पशुपालन, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज विभाग, जिला सैनिक कल्याण, विद्युत, ग्राम्य विकास विभाग, वन विभाग, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, सहकारिता, बाल विकास, सेवायोजना आदि विभागों ने स्टाॅल एवं प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय जनता को दी गई।

शिविर में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने 86, आयुर्वेदिक 56, होम्योपैथिक विभाग ने 34 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरित की। कृषि विभाग ने एक हजार पांच सौ के यंत्र और छः सौ की रसायन दवाई, पशुपालन विभाग ने दो सौ पशुओं के लिए दवाई वितरित की।

गैस एजेन्सी ने कनेक्शन के दो फार्म, राजस्व एवं ग्राम्य विकास विभाग ने आय एवं विभिन्न प्रकार के अन्य प्रमाण पत्र फार्म भरे। शिविर में कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग, समाज कल्याण आदि विभागों ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित जनता को विस्तृत रूप में जानकारी दी गयी।

ये जनता की समस्याएं-

ग्राम उच्छोला की श्रीमती पुष्पा देवी, बकसीर श्रीमती कान्ती देवी तथा श्रीमती सुमित्रा देवी ने पति के इलाज के लिए आर्थिक सहायता तथा ग्राम उच्छोला के सुजान सिंह नेगी ने पुत्री की इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।

ग्राम उच्छोला महिला मंगल दल द्वारा गांव एवं रास्ते में झूलते बिजली के तारों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग को एक सप्ताह के अन्दर झूलते तारों को ठीक करने के निर्देश दिए।

ग्राम उच्छोला निवासी ईष्वर सिंह पंवार ने कहा कि गांव में 110 गैस कनेक्शन है और उन्हें गैस के लिए छेनागाड जाना पड़ता है। इस पर गैस एजेन्सी ने कहा कि इस माह से गैस की छोटी गाडी गांव तक भेजी जायेगी।

जगदीश लाल ने शिकायत दर्ज की कि उन्होंने प्रधानमंत्री उज्जवला गैस कनेक्शन के सभी कागजात जमा करा दिए, लेकिन अभी तक गैस कनेक्शन नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जसपाल लाल ने शिकायत दर्ज की कि बधाणीताल से छेनागाड तक मोटर मार्ग का सर्वे हो चुका है, मगर इस पर कोई कार्यवाही नही हुई है। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि वन विभाग की स्वीकृत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

रोशन लाल, श्रीमती मुखारी देवी, श्रीमती इन्दिरा देवी तथा विनोद लाल ने प्रधानमंत्री आवास की मांग पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास के लिए चयनित हो गये हैं, उन्हें आवास मिल जायेगा।

ग्राम उच्छोला के गैणा ने पानी के कनेक्शन की मांग पर अधिशासी अभियन्ता ने कहा कि कागजात जमा करा दें पानी का कनेक्शन तुरन्त मिल जायेगा।

ग्राम प्रधान बकसीर ने कहा वर्ष 2015-16 से गौराधन योजना का पैंसा नही दिया गया जो कि सभी कार्यवाही पूर्ण कर रखी है इस पर समाज कल्याण विभाग ने बताया कि गौराधन योजना में पैसा आ गया है। लाभार्थी फार्म भरकर समाज कल्याण विभाग को जमा करा दे।

ग्राम भुनालगांव श्रीमती अनिता देवी ने शिकायत दर्ज की, मेरी पेंशन नहीं लगी है, जबकि मेरे द्वारा समस्त कागजात समाज कल्याण विभाग में जमा करा दिए गये है। जिस पर जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही करने को कहा।

ग्राम बकसीर किशन लाल ने गांव के गदेरे में सुरक्षा दीवार की मांग, ग्राम उच्छोला के ईष्वर सिंह पंवार ने राजकीय इन्टर कालेज घंघासू में एनसीसी खोलने की मांग, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उच्छोला में 49 छात्र-छात्राओं पर एक शिक्षक होने पर दो अतिरिक्त शिक्षक की नियुक्त करने मांग की, साथ ही प्राथमिक विद्यालय की छत मरम्मत, आंगनबाडी भवन की शिकायत दर्ज की।

महावीर सिंह ने गौशाला की मांग की।

श्रीमती प्रभा देवी ने बताया कि सांप के काटने से भैंस की मृत्यु हो गई है, जबकि भैंस लोन लेकर खरीदी गयी। साथ ही भैंस का बीमा किया गया था, लेकिन छः माह पूर्ण होने पर बीमा का भुगतान नहीं किया गया है।

ग्राम प्रधान उच्छोला सरोजनी देवी ने ग्राम पंचायत उच्छोला के गाड़ नामी तोक में सुरक्षा दीवार, माथ्यागांव से उच्छोला लम्बाई दो किमी नवनिर्माण मोटर मार्ग के संबंध में, पशु सेवा केन्द्र चाहने, छेनागाड से मौर नामी तोक तक खण्डिजा, सीसी मार्ग एवं रेलिंग पुश्ता निर्माण, किशनलाल ग्राम बकसीर ने गदेरे में सुरक्षा दीवार, रामदयाल ग्राम भुनालगांव ने ग्राम सभा भुनालगांव में ग्राम प्रहरी को मानदेय व कार्य न मिलने के शिकायत दर्ज की।

जिलाधिकारी ने स्टाॅल एवं प्रदर्शनी का भी निरीक्षण-
जिलाधिकारी ने शिविर में विभागों द्वारा लगाये गए स्टाॅल एवं प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखोली देवमूर्ति यादव, मुख्य शिक्षा अधिकारी चित्रानन्द काला, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक विद्याशंकर चतुर्वेदी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ ओपी आर्य, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी योगेन्द्र सिंह चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी बलवंत सिंह रावत सहित समस्त अधिकारी एवं भारी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित थी। ')}

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article भरदार क्षेत्र के तरवाड़ी गांव में चल रहे पांडव नृत्य का फल वितरण के साथ समापन
Next Article मानवता फिर हुई शर्मसार गर्भवती ने दिया सड़क पर नवजात को जन्म, बच्चे की मौत
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate