Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: जनता दरबार में नहीं पहुंच रहे अधिकारी, जिलाधिकारी ने दिए अभियंता के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही के निर्देश
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > जनता दरबार में नहीं पहुंच रहे अधिकारी, जिलाधिकारी ने दिए अभियंता के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही के निर्देश
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

जनता दरबार में नहीं पहुंच रहे अधिकारी, जिलाधिकारी ने दिए अभियंता के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही के निर्देश

June 5, 2020 3:32 pm
Share
3 Min Read
Mangesh ghildiyal
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

सोमवार को जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार लगाया गया, लेकिन लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ के अधिशासी अभियंता जनता दरबार कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए। ऐसे में जिलाधिकारी ने लोनिवि के अभियंता के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को नहीं समझ रहे हैं।

जनता दूरस्थ क्षेत्रों से बिना संसाधनों के मुख्यालय पहुंच रही है और अधिकारी हैं कि संसाधन होने के बावजूद भी जनता दरबार में नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जनता दरबार में उठी शिकायतों का निर्धारित समय के भीतर निस्तारण करें, यदि लापरवाही बरती जाती है तो विभागीय अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
mangesh
अधिकारीयों के इस तरह की लापरवाही से जन समस्याओं के निस्तारण में भी देरी हो रही है। अधिकारियों की इस लापरवाही पर जिलाधिकारी ने अब कड़ा रूख अपनाना शुरू कर दिया है। जनता दरबार में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आशा डिमरी ने शिकायत की कि उत्यासू-मल्यासू मोटरमार्ग का तीन किमी निर्माण होना है, लेकिन अभी तक मात्र एक किमी ही सडक काटी गई है। कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते जनता को सडक सुविधा से वंचित रहना पड रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने शेष दो किमी पर कार्य पूर्ण होने तक ईई, एई और जेई का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में जो स्कूल बंद हुए हैं, उन स्कूलों के बच्चों को कहां शिफ्ट किया गया है, उसकी सूची प्रस्तुत करें। शिकायतकर्ता प्रताप सिंह निवासी बज्यूण ने बताया कि वह गरीब परिवार से हैं और कर्ज मांगकर किसी तरह शौचालय का निर्माण किया। तीन बार प्रार्थना पत्र विभाग का दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है। जिस पर जिलाधिकारी ने पीएम स्वजल और बीडीओ अगस्त्यमुनि को कार्यवाही के निर्देश दिए।

इसके अलावा डीएम ने कई जनसमस्याओं को मौके पर निस्तारण कर दिया, कार्यक्रम में 57 शिकायतें दर्ज हुई, जिसके सापेक्ष 43 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डीआर जोशी, डीएफओ मयंक झा, एसडीएम सदर देवानंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और फरियादी मौजूद थे। आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग के डीएम मंगेश घिल्डियाल अपने कार्यशैली से अलग ही पहचान रखते हैं। ')}

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
TAGGED:Mangesh ghildiyal
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article aanya bisht उत्तराखंड की फ्योंलडिया बांद की ये तसवीरें नहीं देखी तो क्या देखा, जल्द इस गाने में एक्टिंग करती नजर आयेंगी
Next Article anil ratudi 10 अप्रेल प्रस्तावित भारत बंद को देखते हुए पुलिस ने कसी कमर, सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate