Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: बारिश की वजह से यहां देरी से आयोजित हुआ “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम, धूम-धाम से मनाया गया
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > बारिश की वजह से यहां देरी से आयोजित हुआ “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम, धूम-धाम से मनाया गया
Uttarakhand News

बारिश की वजह से यहां देरी से आयोजित हुआ “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम, धूम-धाम से मनाया गया

August 29, 2023 11:18 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रुद्रप्रयाग: “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत की अध्यक्षता में विकास खंड ऊखीमठ के नगर पंचायत पार्किंग स्थल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनता मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया तथा क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को भी सुना गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता द्वारा विधायक का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक केदारनाथ श्रीमती शैला रानी रावत ने उपस्थित क्षेत्रवासियों से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरे देश में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित कर देश की रक्षा एवं आजादी के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं देश की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर सैनिकों को शत-शत नमन करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विधायक द्वारा क्षेत्र वासियों की समस्याओं को भी सुना गया। उन्होने कहा कि क्षेत्र वासियों द्वारा उन्हें समस्याएं उपलब्ध कराई गई हैं उन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि जनपद की सड़कों के सुधारीकरण के लिए 5 करोड़ 42 लाख की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सड़कों का कार्य गुणवत्ता के साथ हो इस पर क्षेत्र वासियों की भी जिम्मेदारी होनी चाहिए।

उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं आर्थिकी को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाने के लिए खंड विकास अधिकारी ऊखीमठ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ऊखीमठ में क्षेत्र वासियों द्वारा पेयजल की समस्या से अवगत कराया गया है इसके लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा को बेहतर करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। जो भी शिक्षकों की कमी है उसको जल्दी ही सरकार द्वारा कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऊखीमठ में जो खेल मैदान तैयार किया जा रहा है उसके लिए उन्होंने जिम का संचालन किए जाने के लिए 10 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हों इस संबंध में यात्रा के बाद सभी लोग समिति का गठन कर इस पर चर्चा की जाएगी ताकि सभी क्षेत्र वासियों के रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर विधायक द्वारा महिला मंगल दल की कीर्तन मंडली को कीर्तन सामग्री उपलब्ध कराई गई जिसमें अध्यक्ष रजनी देवी उदयपुर, सरिता देवी मस्तोली, अंजली देवी गांधीनगर, आशा देवी ब्रह्मखोली, प्रमिला देवी चुन्नी, सरिता देवी प्रेमनगर, सुंदरी देवी डगवाडी, अनिता देवी संसारी, प्रियंका देवी जाखणी, गीता रावत भटवाड़ी, नीलू देवी मंगोली आदि समूहों को कीर्तन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पंचप्रण शपथ भी दिलाई गई तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। साथ ही ग्रामीणों को उद्यान विभाग द्वारा फलदार पौधों का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत ऊखीमठ विजय राणा ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं तथा जिनके संरक्षण एवं मार्गदर्शन में क्षेत्र में कई विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है जिसमें गुप्तकाशी में उप जिला चिकित्सालय की स्वीकृति प्रदान की गई है जिससे कि क्षेत्र वासियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधारीकरण के लिए एक अरब की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का मांग पत्र उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर महिला मंगल दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान किमांणा संदीप सिंह पुष्पवाण ने किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा अनसूया प्रसाद भट्ट, व्यापार संघ के अध्यक्ष राजीव भट्ट, अनूप सेमवाल, विक्रम सिंह नेगी, सभासद रविंद्र रावत, रणवीर बिष्ट, पूजा देवी, सरला देवी, प्रदीप धर्मवाण, वन सरपंच पवन राणा, सुरेशानंद भट्ट, विक्रम सिंह नेगी, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी सूर्यप्रकाश शाह, क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत रुद्रप्रयाग के जिले में कैनोपी लगाकर उत्पादों का विपणन
Next Article मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate