Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: प्रदेशभर में 36 लाख से अधिक बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल दी जाएगी
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > प्रदेशभर में 36 लाख से अधिक बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल दी जाएगी
Uttarakhand News

प्रदेशभर में 36 लाख से अधिक बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल दी जाएगी

April 8, 2025 10:12 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा 8 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में किया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाना है।

स्वाति एस भदौरिया, मिशन निदेशक एन.एच.एम. द्वारा बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और किशोरों के पोषण स्तर, संज्ञानात्मक विकास और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है, जिससे उनके समग्र विकास में बाधा आती है। कृमि के नियंत्रण हेतु एल्बेंडाजॉल दवा को एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय माना जाता है।

मिशन निदेशक ने जानकारी दी कि इस अभियान के अंतर्गत राज्य के समस्त निजी स्कूलों, तकनीकी / महाविद्यालयों, कोचिंग सेंटरों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) के अंतर्गत मलिन एवं अगम्य बस्तियों में रह रहे बच्चों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि हर बच्चे को कृमि मुक्ति का लाभ मिल सके। स्कूल न जाने वाले बच्चों को आशा कार्यकर्ता माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर दवा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में बच्चों की पूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक यह सुविधा पहुंचे।

झरना कमठान, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा द्वारा कार्यक्रम में बताया कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई यह पहल “राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम” बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त करने हेतु एक प्रभावी और समग्र रणनीति है। उन्होने बताया कि समाज और देश के निर्माण में स्वस्थ बचपन की भूमिका सर्वोपरि है।

वे बच्चे जो किसी भी स्कूल या आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें शहरी विकास विभाग, आई.सी.डी.एस एवं आशा कार्यकर्ताओं की सहायता से चिन्हित कर आउटरीच कैंप के माध्यम से दवा दी जाएगी। यह पहल देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, उधमसिंह नगर एवं पौड़ी जिलों में विशेष रूप से लागू की जाएगी।

इस अभियान के तहत 8 अप्रैल 2025 को कृमि मुक्ति दिवस और 16 अप्रैल 2025 को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जायेगा। मॉप-अप दिवस उन बच्चों के लिए निर्धारित है जो किसी कारण कृमि मुक्ति दिवस पर दवा नहीं ले सके। राज्य के सभी 13 जिलों में 1 से 19 वर्ष की आयु के 36 लाख से अधिक लक्षित बच्चों और किशोरों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजॉल 400 मिलीग्राम दी जाएगी।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का एनीमिया मुक्ति भारत अभियान में महत्वपूर्ण योगदान है। यह राष्ट्रीय पोषण नीति के अंतर्गत शामिल किया गया है और स्वच्छ भारत अभियान के साथ समन्वय में कार्य करता है, जिससे स्वच्छता और साफ-सफाई को बढ़ावा देकर कृमि संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। इस अभियान की तैयारियों के तहत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूल एवं शिक्षण संस्थानों के नोडल शिक्षकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है।

एल्बेंडाजॉल के सेवन से प्रतिकूल प्रभाव बहुत ही कम होते हैं, जो मुख्यतः गंभीर कृमि संक्रमण वाले बच्चों में देखे जाते हैं। किसी भी प्रकार की प्रतिकूल घटना से निपटने के लिए जिला/ब्लॉक स्तर पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की मोबाइल टीमें और 104 व 108 हेल्पलाइन को सक्रिय रखा गया है। सभी सेवा प्रदाताओं के पास ए.एन.एम, निकटतम सरकारी चिकित्सालय और 104 मेडिकल हेल्पलाइन नंबर की सुविधा उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिकूल घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापक दिशानिर्देश और नीतियां लागू की हैं, जिनका सख्ती से पालन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में डा. मनोज उप्रेती, निदेशक स्वास्थ्य महानिदेशालय, डॉ मनु जैन निदेशक एनएचएम, डॉ मनोज शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून, डा० पल्लवी, उपनिदेशक विद्यालयी शिक्षा, डॉ अर्चना ओझा, डॉ अजय नगरकर, सहायक निदेशक, एन.एच.एम, प्रेम लता बौडाई, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, राजपुर, पंकज सिंह, सलाहकार आर. के.एस.के., डॉ ऑचल आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article कोरोनेशन देहरादून की संचालक मंडल की प्रथम त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई
Next Article भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी हैं प्रासंगिक – मुख्यमंत्री
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate