देहरादून : मुख्यमंत्री आवास परिसर में उद्यान विभाग ने आम के एक पेड़ पर 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग की। लगभग 100 साल पुराने ऐसे कई पेड़ों का पिछले साल जीर्णोद्धार किया गया था। इन्हीं में से आम के एक पेड़ पर अरुनिमा, अरुनिका, सूर्या, अम्लिका, लालिमा, मल्लिका, निलय, आम्रपाली समेत आम की 42 प्रजातियों की ग्राफ्टिंग की गई।

बताया जा रहा है कि इस पेड़ पर तीन साल बाद अलग-अलग किस्मों के आम लगेंगे। मुख्य उद्यान अधिकारी देहरादून मीनाक्षी जोशी ने मुख्यमंत्री को इन प्रजातियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आवास परिसर में मौनपालन से भी इस वर्ष 22 कि0ग्रा0 शहद का उत्पादन हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें पुनः मौनपालन को बढ़ावा देने हेतु योजना बनाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित को आवास परिसर में औद्यानिकी की अन्य गतिविधियां भी शुरू करने हेतु निर्देशित किया गया। दीपक पुरोहित द्वारा बताया कि आवास परिसर में अगले वर्ष तक अनुमानित आम की 200 से भी अधिक प्रजातियाँ लगायी जायेंगी।