Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: सुशासन दिवस के अवसर पर सुदूरवर्ती ग्राम क्वांली में चौपाल का आयोजन किया, स्वास्थ्य सचिव ने कही ये बातें
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > सुशासन दिवस के अवसर पर सुदूरवर्ती ग्राम क्वांली में चौपाल का आयोजन किया, स्वास्थ्य सचिव ने कही ये बातें
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

सुशासन दिवस के अवसर पर सुदूरवर्ती ग्राम क्वांली में चौपाल का आयोजन किया, स्वास्थ्य सचिव ने कही ये बातें

December 25, 2022 10:03 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूरवर्ती गांवों में निवासरत ग्रामीणों को उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा सुशासन दिवस के अवसर पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया है जिसमें सरकार द्वारा जनपद हेतु नामित चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डाॅ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम क्वांली में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय ग्रामीणों एवं न प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क आदि समस्याओं को रखा गया जिसमें अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।

आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान क्वांली संजय चौधरी ने ग्राम क्वांली में खेल मैदान न होने से क्षेत्र में बच्चों को काफी परेशानी हो रही है जिससे खेल मैदान की मांग की गई तथा क्षेत्र में जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु घेरबाड़ किए जाने की मांग की तथा आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी तथा स्वच्छक की नियुक्ति की तैनाती की मांग की। इसके साथ ही क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को भी दुरस्त करने की मांग की तथा पीएमजीएसवाई द्वारा नवनिर्मित सड़क से क्षेत्र वासियों के भूमि दबान का मुआवजा एवं क्षतिग्रस्त रास्तों को दुरस्त करने की भी मांग की।

ग्राम प्रधान जसोली अर्चना चमोली ने जीआईसी चमकोट में दो साल से अंग्रेजी विषय का शिक्षक न होने से काॅलेज में शिक्षक की नियुक्ति की मांग की। इसके साथ ही स्कूल में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के उचित मार्गदर्शन व प्रशिक्षण के लिए कोच तैनात करने की मांग की गई। जसोली विद्यालय में सड़क न होने के कारण छात्र-छात्राओं को आवाजाही में परेशानी होने से सड़क की मांग की गई। दिग्पाल सिंह चौधरी ने गांव से हो रहे पलायन की रोकथाम के लिए बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए गांव में बुजुर्ग पार्क निर्माण की भी मांग की गई। ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में पानी की समस्या से भी अवगत कराया गया तथा पेयजल की समस्या से अवगत कराते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारू कराने की भी मांग की गई। श्रीमती माहेश्वरी देवी ने वृद्धावस्था पेंशन लगाने के लिए मांग की गई। शरद सिंह द्वारा बीपीएल कार्ड बनाने की मांग की गई।

ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए सचिव स्वास्थ्य ने ग्रामीणों से कहा कि सरकार की मंशा है कि दुरस्त क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ उपलब्ध कराने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण कराने के उद्देश्य से सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का तत्परता से समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों एवंज न प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई गई हैं उनका यथासंभव निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला स्तर की समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है तथा शासन स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं उन योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक उपलब्ध कराने के लिए इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए गए हैं वह अपना आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बना लें इसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कैंप लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में तैनात आशा, एएनएम को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सभी महिलाओं को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए तथा नियमित रूप से सभी गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कराया जाए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट, प्रधान लदोली श्रीमती सीता रौथाण सहित जन प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामवासी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित, देखिए पूरी लिस्ट
Next Article मुख्यमंत्री ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित ज्योतिष महाकुंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate